Bigg Boss 19: अशनूर की दगाबाजी से टूटा अभिषेक बजाज का दिल, सीक्रेट रूम से नेहल को दिखी घरवालों की सच्चाई

Bigg Boss 19 Written Update 21 September, 2025: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धमाल मचाया हुआ है। आज का शो का वीकेंड का वार भी धमाकेदार रहा। काजोल, जिशु सेनगुप्ता और उर्फी जावेद सहित की स्टार्स ने भी वीकेंड का वार पर मनोरंजन का तड़का लगाया है।

Bigg Boss 19 Written Update 21 September, 2025: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने मनोरंजन की दुनिया में धमाल मचाया हुआ है। 'बिग बॉस 19' में जहां बीते दिन का वीकेंड का वार थोड़ा दर्शकों का बोरिंग लगा तो वहीं आज वीकेंड का वार का दूसरा दिन था। इसमें सलमान खान ने कुछ कंटेस्टेंट्स की क्लास तो लगाई ही। लेकिन शो में आए मेहमानों ने मनोरंजन का तड़का लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। लेकिन 'बिग बॉस 19' में धमाका तो तब हुआ, जब एविक्शन की घड़ी आई और हर एक कंटेस्टेंट का चेहरा उतरा हुआ नजर आया।

bigg boss 19 (93)

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

सलमान खान ने खोली अशनूर कौर की पोल

'बिग बॉस 19' की शुरुआत सलमान खान की जबरदस्त होस्टिंग के साथ हुई। लेकिन बीते दिन जहां भाईजान ने गौरव खन्ना और मृदुल तिवारी को निशाने पर लिया था तो वहीं आज सलमान खान ने अभिषेक बजाज और अशनूर कौर को आड़े हाथों लिया। सलमान खान ने अभिषेक बजाज को टास्क किंग तो बताया, लेकिन साथ ही नसीहत दी कि वह टास्क के दौरान काफी आक्रामक हो जाते हैं। उन्होंने अभिषेक को कहा कि अगर उनका यही रवैया रहा तो टास्क के बीच उनकी वजह से किसी को चोट लग सकती है और उन्हें घर भी जाना पड़ सकता है। वहीं सलमान खान ने अशनूर कौर को आड़े हाथों लेते हुए पूछा कि अभिषेक कैप्टेंसी टास्क किसकी वजह से जीते थे। इसपर अशनूर कौर ने कहा था कि उन्होंने खुद जीता था। लेकिन सलमान खान ने कहा कि आपने तो आवेज दरबार से कहा था कि आपने बलिदान दिया है।

End of Feed