Bigg Boss 19: एक-दूजे को नोच-खाने को दौड़ीं अशनूर और फरहाना, अभिषेक ने दी शहबाज को तमाचा मारने की धमकी

Bigg Boss 19 Written Update 2 October, 2025: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' का आज का एपिसोड उतार-चढ़ाव से भरा रहा। जहां एक तरफ अशनूर कौर और फरहाना भट्ट में जमकर झगड़ा हुआ। वहीं दूसरी ओर अमाल मलिक से तान्या मित्तल इस कदर नाराज हो गईं कि उनसे दोस्ती तोड़ने की भी बात कह दी।

Bigg Boss 19 Written Update 2 October, 2025: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' में रोज की तरह आज भी जमकर बवाल हुआ। 'बिग बॉस 19' का 2 अक्टूबर से जुड़ा एपिसोड ढेर सारे उतार-चढ़ाव से भरा रहा। जहां पहले शो में कैप्टेंसी टास्क के बीच एक-दूजे की जमकर बहस हुई। वहीं बाद में ड्यूटीज के कारण फरहाना भट्ट और अशनूर कौर में झगड़ा हो गया। दोनों एक-दूजे को मारने के लिए दौड़ पड़ीं। इससे इतर अमाल मलिक को नेहल चुडासमा और बाकी कंटेस्टेंट्स के साथ बात करता देख तान्या मित्तल इस कदर चिढ़ गईं कि उन्होंने अमाल से दोस्ती तोड़ने की भी बात कह दी।

bigg boss 19 2 october

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) की शुरुआत कैप्टेंसी टास्क के साथ हुई, जिसमें गार्डन एरिया में बीबी डाइनो पार्क बना। वहीं जिस कंटेस्टेंट के नाम का अंडा डायनासोर को खाने के लिए दिया जाता, वो कैप्टेंसी की रेस से बाहर हो जाता। ऐसे में पहले राउंड में बसीर अली ने अभिषेक बजाज और प्रणित मोरे को निशाना बनाया। वहीं दूसरे राउंड में अशनूर कौर ने अमाल मलिक और फरहाना भट्ट को कैप्टेंसी रेस से बाहर किया। तीसरे राउंड में अभिषेक बजाज ने बसीर अली और शहबाज बडेशा को कैप्टेंसी रेस से बाहर किया। चौथे राउंड में शहबाज बडेशा ने अशनूर कौर को बाहर किया।

End of Feed