Gaurav Khanna & Akanksha Chamola: कलर्स टीवी का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' इन दिनों काफी मजेदार आ रहा है। अब शो अपने छठे हफ्ते में कदम रख चुका है और अब घर में कुल 14 कंटेस्टेंट ही बचे हैं। रुमर्स हैं कि शो में कई वाइल्ड कार्ड एंट्री इस हफ्ते हो सकती हैं। ये भी कहा जा रहा है कि टीआरपी के चलते शो को दिसंबर महीने में ही बंद कर दिया जाएगा। आज टीआरपी लिस्ट सामने आएगी और उसमें 'बिग बॉस 19' की रेटिंग ओर सबकी नजर रहने वाली है। अब हाल ही में सोशल मीडिया पर देखा गया कि कंटेस्टेंट गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने पति के सपोर्ट में अब तक कोई पोस्ट शेयर नहीं किया। ऐसे में फैंस ने आकांक्षा पर उंगली उठाते हुए क्या कहा जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।
Image Source: Gaurav Khanna Instagram
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में नजर आ रहे गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) को फैंस से प्यार मिल रहा है लेकिन पत्नी आकांक्षा चमोला की तरफ से कुछ नहीं। ये बात फैंस ने नोटिस की जब आकांक्षा चमोला का इंस्टाग्राम देखा। एक यूजर ने आकांक्षा चमोला के कमेन्ट सेक्शन में लिखा 'आपको प्रॉबलम क्या है यार?? आप कुछ पोस्ट क्यूं नहीं करते गौरव को लेकर। क्या आपको सिर्फ बसीर ही पसंद है? बहुत निराशाजनक।' वहीं दूसरा यूजर लिखता है, ये गौरव के समर्थन में कभी कुछ पोस्ट नहीं करती... फिर भी अपनी अश्लील तस्वीरें पोस्ट करती है... गौरव को उसके बारे में अपनी आँखें खोलनी चाहिए।' एक और यूजर तो आकांक्षा और गौरव खन्ना के रिश्ते पर सवाल उठाते हुए लिखा है कि आप अब तक की सबसे बुरी पत्नी हैं। अभी गौरव के बारे में आपका इंटरव्यू देखा, जिसमें आप कह रही हैं कि आपके पति एक रेड फॉरेस्ट हैं। ऐसे कई कमेंट्स आकांक्षा के सोशल मीडिया पर मौजूद है और उन्हे काफी ट्रोल भी किया जा रहा है।
इस समय 'बिग बॉस 19' के घर में गौरव खन्ना के गेम को काफी पसंद किया जा रहा है। बता दें साल 2016 में गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला ने धूम धाम से शादी की थी। दोनों की मुलाकात एक ऑदिशन के दौरान हुई थी। गौरव को आकांक्षा से पहले नजर में ही प्यार हो गया था।
