Bigg Boss 19: इमोशन्स, गुस्सा, ट्विस्ट और टर्न्स से भरा शो 'बिग बॉस' पिछले कई सालों से छोटे परदे पर धमाल मचा रहा है। सलमान खान का ये शो अपने 19वें सीजन के साथ सभी का मनोरंजन कर रहा है। देखते देखते शो अपने फिनाले की ओर तेजी से बढ़ रहा है। आखरी पड़ाव में कदम रखने से पहले मेकर्स ने घर में कंटेस्टेंट्स के परिवारवालों की एंट्री कराई। ऐसे में फरहाना भट्ट की माँ ने भी शो में कदम रखा और दोनों माँ-बेटी की बान्डिंग देख फैंस इमोशनल हुए। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढिए फैंस के रिएक्शन।
Image Source: Jio Hotstar
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर यूजर्स ने फरहाना भट्ट (Farhana Bhatt) और उनकी माँ के ऊपर जमकर प्यार लुटाया है। दोनों माँ और बेटी की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। लोगों को पसंद आ रहा है जैसे फरहाना अपनी माँ का घर में ख्याल रख रही हैं। फरहाना की माँ भी हर एक कंटेस्टेंट को अपने बच्चों की तरह प्यार देती हुई नजर आईं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा, 'फरहाना को इतना सब कुछ अकेले सहने के बाद आखिरकार अपनी माँ की बाहों में गिरते देखना बहुत ही खूबसूरत लग रहा था। ऐसा लगा जैसे उसने आखिरकार खुद को वह सब महसूस करने दिया जो वह दबा रही थी। उसे किसी भी चीज़ से ज़्यादा उस गले लगने की ज़रूरत थी।' वहीं दूसरे यूजर ने माँ और बेटी की तारीफ करते हुए लिखा, 'फरहाना भट्ट उस घर की सबसे मज़बूत औरत है। कश्मीर में एक सिंगल मॉम ने उसे पाला-पोसा, कभी “बिचारी” कार्ड नहीं खेला। लोगों ने उसे कलेशी बहू कहा लेकिन फ़ैमिली वीक ने कुछ और ही साबित कर दिया। सोचिए की शादी के बाद वह कितनी बनेगी।'
एक और यूजर ने लिखा, 'माँ तो माँ होती है चाहे कैसी भी हो।' सोशल मीडिया पर इस समय फरहाना और उनकी माँ बहुत ट्रेंड कर रहे हैं। बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) में आते ही फरहाना की माँ ने खुद को गौरव खन्ना का बड़ा फैन बताया। वहीं अमाल मलिक और अन्य घरवालों को जमकर रोस्ट भी किया। इसी के साथ घर में इमोशन और प्यार का ये चक्रव्यू इस हफ्ते जारी रहेगा।
