Bigg Boss 19 Tanya Mittal Body Shame Ashnoor Kaur: टीवी का मजेदार रिएलिटी शो बिग बॉस 19( Bigg , इन दिनों छाया हुआ है। शो जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है इसके अंदर हो रहे हंगामे को देखने का मजा और भी बढ़ता जा रहा है। हाल ही में घर के अंदर से दो लोगों का एविक्शन हुआ है। जिसके बाद शो और भी मजेदार हो गया है। कल रात के एपिसोड की बात करें तो अशनुर कौर और अभिषेक बजाज ने कुछ ऐसा किया जिससे पूरा घर नॉमिनेट हो गया। इसके बाद हर कोई अशनुर कौर और अभिषेक बजाज से झड़गा करने पर तुला हुआ है। बिग बॉस 19 के घर की लाइव फ़ीड से कुछ क्लिप सामने आई हैं, जिसमें तान्या मित्तल-नीलम गिरी और कुनिका सदानन्द मिलकर अशनुर कौर के वजन पर बात कर रहे हैं।
Image Source: X
तान्या मित्तल( Tanya Mittal) -नीलम गिरी( Neelam Giri) रात के समय अपने बिस्तर में बातें करते हैं कि अशनुर कौर( Ashnoor Kaur) का वजन बढ़ गया है। नीलम, तान्या से कहती है कि आज बिग बॉस ने जो वीडियो दिखाई थी, उसमें अशनुर कौर मोटी लग रही थी। तान्या, नीलम की हां में हां भरती है और कहती है कि हां उसका वजन बढ़ गया है। नीलम कहती है कि जब वह घर के अंदर आई थी, तब ऐसी नहीं थी अब उसका वजन ज्यादा बढ़ गया है।
कुनिका सदानन्द ने भी दिया साथ
इतना ही नहीं अगले दिन जब तान्या मित्तल-नीलम गिरी( Neelam Giri) और कुनिका सदानंद( Kuncikaa Sadanand) टेबल पर साथ बैठे होते हैं, तब भी वह अशनुर कौर के बारे में बात करते हैं। नीलम, कुनिका से कहती है कि मैम आप जुरासिक पार्क देखोगे, जुरासिक पार्क का डायनासोर। तभी दोनों अशनुर कौर की तरफ इशारा करते हैं। तान्या, कुनिका से कहती है कि वह इतना डिटोआक्स करती है और जिम जाती है फिर भी उसका वजन कैसे बढ़ रहा है। कुनिका कहती है कि वह बच्ची नहीं है, 21 की उम्र में सबको पता होता है क्या खाना चाहिए और क्या नहीं। तीनों मिलकर अशनुर कौर के वजन के बारे में चर्चा करते हैं।
फैंस को आया गुस्सा
इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस गुस्से में आग-बाबुला हो गए। लोगों ने तान्या मित्तल और कुनिका सदानन्द की क्लास लगा दी। लोगों का कहना है कि सोशल मीडिया पर फेमिनिज़्म का पाठ पढ़ाने वाली ये दोनों रियल में किसी को बॉडी शेम कर रही हैं।
