Bigg Boss 19: बेस्टफ्रेंड तान्या मित्तल के खिलाफ हुए अमाल मलिक, कहा ' मुझसे भिड़ेगी...'

Bigg Boss 19 Promo: सलमान खान (Salman Khan) का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के मेकर्स ने आज के एपिसोड में होने वाले हंगामे की झलक दिखाई। इस बार भिड़े हैं तान्या मित्तल और उनके बेस्टफ्रेंड अमाल मलिक। वहीं प्रणित मोरे अपने रोस्ट शो में सभी कंटेस्टेंट्स की टांग खिंचाई करेंगे।

Bigg Boss 19 Promo: कलर्स टीवी का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के एपिसोड में दिन पर दिन मनोरंजन के बॉम्ब फूट रहे हैं। इस घर में कहीं लव एंगल चल रहा है तो कहीं कंटेस्टेंट्स के बीच काम को लेकर लड़ाई। कि कंटेस्टेंट्स ने दोस्ती तोड़ी तो कई ने नए दुश्मन बनाए। वहीं इस शो को टीआरपी भी तमाम ट्विस्ट और टर्न्स के बाद अच्छी नहीं मिल रही। इस बीच सोशल मीडिया पर मेकर्स ने आज के एपिसोड में अमाल मलिक और तान्या मित्तल की होने वाली लड़ाई का क्लिप शेयर किया।

Bigg Boss 19

Image Source: Jio Hotstar

शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के प्रोमो कि शुरुआत हुई अमाल मलिक से जो किचन एरिया में खड़ी तान्या मित्तल से कहते हैं, हम तो घुसेंगे तू क्या कर लेगी। मुझसे भिड़ेगी आज भिड़कर दिखा। इसको खुशी है कि ये पूरा वीकेंड का वार इसके उपर है फिर बोलेगी सलमान सर मैंने इस हफ्ते घर को उथल-पुथल किया, कहानी मुझ से चल रही है। अमाल मलिक के ये तीखे बोल तान्या मित्तल सुनती रहीं लेकिन कंटेस्टेंट ने पलटकर कोई उल्टा जवाब नहीं दिया। दोनों की फ्रेंडशिप में दरार फरहाना भट्ट और नीलम गिरी की लड़ाई से आई। नीलम को बिल्कुल पसंद नहीं आया की उनकी दोस्त फरहाना भट्ट से बात करे। ये देख अमाल मलिक भी नीलम का साथ देते हैं कि अगर तान्या अपनी दोस्त की नहीं हो सकी तो हमारी क्या होगी। अमाल मलिक और उनका पूरा ग्रुप तान्या मित्तल को बॉयकॉट कर देता है। ये प्रोमो देखने के बाद कई फैंस खुश हुए कि आखिरकार अमाल मलिक की आंखें तान्या को लेकर खुली।

End of Feed