Bigg Boss 19: शहबाज बडेशा के पिता ने आते ही बांधा मस्ती-मजाक का समा, अपने ही बेटे की खोली पोल-पट्टी

Bigg Boss 19 Promo: रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में आज शहबाज बडेशा के पिता घर में एंट्री लेंगे। ऐसे में मेकर्स ने प्रोमो रिलीज किया है कि कैसे शहबाज के पिता के आने से घर का माहोल एक दम बदल गया। खुद शहबाज के पिता अपने ही बेटे का मजाक उड़ाते हुए नजर आए।

Bigg Boss 19 Promo: टीवी दुनिया का धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' में इन दिनों इमोशन्स और ट्विस्ट के साथ लोगों के दिलों पर राज कर रहा है। जनता शो को अपना भले ही भरपूर प्यार दे रही है लेकिन टीआरपी लिस्ट में इसकि रेटिंग खराब है। बीते दिन आई टीआरपी लिस्ट में शो को सिर्फ 1.4 रेटिंग ही मिल पाई। बात करें शो कि तो आज के एपिसोड में फैमली वीक के चलते शहबाज बडेशा के पिता संतोष एंट्री लेंगे, जिसका प्रोमो मेकर्स ने शेयर कर दिया है। प्रोमो देखने में काफी मजेदार है क्यूंकी बेटे की तरह पिता भी घरवालों को एंटरटेन करते हुए दिखाई दिए।

BB 19 PROMO

Image Source: Jio Hotstar

शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के प्रोमो कि शुरुआत हुई शहबाज बडेशा (Shehbaz Badesha) के पिता संतोष से जो घर में कदम रखते हैं। संतोष को पसंद आ रहा है कि उनका राजकुमार बेटा घर के काम जैसे बर्तन, झाड़ू और पोछा कर रहा है। सभी कंटेस्टेंट्स कहते हुए नजर आए कि संतोष शहबाज के बेटे लग रहे हैं और वो कितने यंग हैं। कुनिका भी कहती हैं कि संतोष आप तो शहबाज के छोटे भाई लग रहे हैं। बेटे का मजाक उड़ाते हुए संतोष कहते हैं कि मैं और शहबाज शुरू से ही दोस्त की तरह रहे हैं। पिता वाली इसने कोई इज्जत दी नहीं मुझे। ये सुन सभी जोर जोर से हंसने लगे। शहबाज कहते हैं कि पूरा इंडिया देख रहा है। इस दौरान तान्या मित्तल संतोष को अंकल कहेंगी तो शहबाज के पिता ने जवाब दिया कि वो इतने भी बुड्ढे नहीं हैं। शहबाक के पिता के आने पर सभी कंटेस्टेंट हँसते हुए लोट-पोट हो गए। संतोष के मजाकिया अंदाज पर सभी कंटेस्टेंट्स फिदा हो गए।

End of Feed