Bigg Boss 19: रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में नजर आ रहे एक्टर बसीर अली इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। अपने बेबाकपन से बसीर ने दर्शकों का दिल जीता। कंटेस्टेंट का बिग बॉस 19 में योगदान देख सलमान खान भी काफी इंप्रेस है। आपको ये मालूम है कि बसीर अली का घर में एक नहीं बल्कि तीन लड़कियों संग कनेक्शन बना जिसमें नेहल चुड़ासमा, फरहाना भट्ट और नतालिया। ऐसे में फैंस ने बसीर अली को प्ले बॉय तक का टैग दिया था। अब हाल ही में बसीर अली की लव लाइफ पर उन्ही कि दोस्त ने खुलासा किया।
Image Source: Jio Hotstar
एक्ट्रेस संयुक्ता हेगड़े (Samyuktha Hegde) ने विरल भयानी को इंटरव्यू देते हुए कहा कि मैं बसीर अली के लिए बहुत खुश हूं क्यूंकी वो 'बिग बॉस 19' में काफी अच्छा खेल रहे हैं। मैं बसीर से शो रोडीज़ के दौरान मिली था। उसी दौरान बसीर से मुझे अट्रैक्शन फील हुई। लोग सोचत हैं कि बसीर हर रियलिटी शो में हर लड़की से कनेक्शन बनाता है लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी कि ये कोई प्लानिंग पलोटींग नहीं है। मुझे लगता है कि बसीर बहुत अट्रैक्टिव और बहुत इज्जतदार लड़का है। उसकी माँ ने उसे बहुत अच्छे संस्कार दिए हैं। मैं उसे शो के लिए जरूर सपोर्ट करूंगी।
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) कंटेस्टेंट बसीर अली (Baseer Ali) की दोस्त आगे शाकींग खुलासा करते हुए बताया कि मैं बसीर को बहुत अच्छी तरह जानती हूँ। वो भले ही एक बहुत अच्छा दोस्त है, लेकिन वो बहुत बुरा पार्टनर भी है। मैंने उसे बहुत सारी लड़कियों के साथ देखा है। वो कोई अच्छा बॉयफ्रेंड नहीं है। फरहाना भट्ट और नेहल चुडासमा उसके टाइप की नहीं हैं। उसे लड़कियों के साथ फ्लर्ट करना बेहद पसंद है। संयुक्ता हेगड़े के इस खुलासे को सुन लोग समझ गए हैं कि अगर बसीर घर में कोई कनेक्शन बनाएंगे तो वो उनका चरित्र है।
