Salman Khan This Co-Actress Rejected Bigg Boss 19: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस' ने हमेशा ही लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस' अपने 19वें सीजन के साथ टीवी पर दस्तक देने के लिए तैयार है। सीजन के लिए अभी तक कई बड़े स्टार्स को अप्रोच किया जा चुका है, जो 'बिग बॉस 19' की टीआरपी को रॉकेट की तरह उड़ा सकते हैं। हालांकि टीवी और बॉलीवुड के कुछ सितारे ऐसे भी हैं जिन्होंने 'बिग बॉस 19' को ठुकराने में जरा भी देर नहीं लगाई। इस लिस्ट में अब सलमान खान (Salman Khan) की एक को-स्टार का नाम भी जुड़ चुका है, जिसने पोस्ट शेयर कर अफवाहों पर तो विराम लगाया ही। साथ ही ये भी बताया कि वह कभी भी 'बिग बॉस' का हिस्सा नहीं बनने वाली हैं।
फोटो क्रेडिट- डेजी शाह इंस्टाग्राम/कलर्स इंस्टाग्राम
यह भी पढ़ें: सलमान खान ने इतने करोड़ में बेच डाला बांद्रा वेस्ट में स्थित अपना अपार्टमेंट, रकम जानकार होगी हैरानी
सलमान खान (Salman Khan) की ये को-एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि डेजी शाह (Daisy Shah) हैं। एक्ट्रेस ने 'खतरों के खिलाड़ी 13' में भी हाथ आजमाया था। ऐसे में उनका नाम सलमान खान के शो से जुड़ रहा था। इस साल भी डेजी शाह को लेकर कहा जा रहा था कि वह 'बिग बॉस 19' का हिस्सा बनने वाली हैं और मेकर्स ने उन्हें अप्रोच किया है। लेकिन अब डेजी शाह ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा कर इन सारी अफवाहों को किनारे कर दिया है। डेजी शाह ने अपनी पोस्ट में लिखा, "सारे अफवाहों पर विराम लगा रही हूं। मैं 'बिग बॉस' नहीं कर रही। शायद कभी करूंगी भी नहीं। धन्यवाद।"
बता दें कि डेजी शाह (Daisy Shah) के अलावा सलमान खान (Salman Khan) की ही एक और एक्ट्रेस जरीन खान ने भी 'बिग बॉस' को ठुकराने में देर नहीं लगाई। उन्होंने बताया कि उनपर ढेर सारी जिम्मेदारियां हैं। साथ ही वह बिग बॉस के घर में किसी की बदतमीजी बर्दाश्त नहीं कर सकती हैं। झगड़े में उनका हाथ उठ जाएगा, जिससे वह बिग बॉस से दूर ही बेहतर हैं।
