टीवी मसाला

एक TV शो से सुपरस्टार बनी थी गोविंदा की भांजी, पति के जुल्म से टूटी शादी; फिर रूममेट संग बसाया घर

Govinda This Niece Become Superstar With One Serial Now Living In Virginia: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर गोविंदा ने अपनी एक्टिंग से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। उनकी भांजी ने भी एक ही शो से टीवी की दुनिया में जबरदस्त धाक जमाई थी। लेकिन शादी के कारण उसे इंडस्ट्री छोड़नी पड़ी।

Image

फोटो क्रेडिट- गोविंदा फेसबुक/सौम्या सेठ इंस्टाग्राम

Govinda This Niece Become Superstar With One Serial Now Living In Virginia: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर गोविंदा ने अपनी एक्टिंग से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। गोविंदा ने बॉलीवुड में कई हिट फिल्में दीं। एक्टिंग के साथ-साथ गोविंदा डांस में भी माहिर हैं, जिसमें कोई भी उनका मुकाबला तक नहीं कर सकता है। गोविंदा के साथ-साथ उनकी एक भांजी ने भी टीवी की दुनिया में अपनी जबरदस्त पहचान बना ली थी। एक ही टीवी शो से वह छोटे पर्दे पर छा गई थी। लेकिन जिस एनआरआई के साथ शादी के बाद उसने इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया, उस एनआरआई पति ने ही उनपर जुल्म ढहाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

टीवी की वह एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि सौम्या सेठ (Somya Seth) हैं। एक्ट्रेस सौम्या सेठ ने सीरियल 'नव्या' से अपनी जबरदस्त पहचान बनाई थी। इस शो में उनके किरदार को खूब पसंद किया गया था। सीरियल में सौम्या सेठ ने शहीर शेख संग मुख्य भूमिका अदा की थी। दोनों की जोड़ी के साथ-साथ उनकी केमिस्ट्री भी तारीफ के लायक थी। इसके बाद सौम्या सेठ 'दिल की नजर से खूबसूरत' और 'चक्रवर्ती अशोक सम्राट' में भी काम किया था। लेकिन शादी के बाद सौम्या सेठ ने इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था।

दो साल में टूटी सौम्या सेठ की पहली शादी

सौम्या सेठ (Somya Seth) ने साल 2017 में एनआरआई अरुण कपूर संग शादी रचाई थी। दोनों का एक बेटा भी है। शादी के बाद सौम्या सेठ विदेश में जाकर बस गईं। लेकिन ये शादी ज्यादा वक्त तक नहीं चल पाई। सौम्या ने पति पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। वहीं दो साल बाद ही दोनों ने तलाक लेकर अपनी-अपनी राहें अलग कर लीं।

रिअल एस्टेट एजेंट बन किया गुजारा

सौम्या सेठ (Somya Seth) ने एक्टिंग से तो सन्यास ले लिया था। लेकिन विदेश में रहकर उन्होंने काम करना नहीं छोड़ा। वह वर्जीनिया में रहते हुए रिअल एस्टेट एजेंट बन गईं। उन्होंने इस बारे में लिखा था, "बड़े होते हुए मैंने अपने दादा और पापा को बिजनेस हैंडल करते देखा और खुद भी बिजनेसवुमन बनना चाहा। रियल एस्टेट ने मुझे ये करने में मदद की। मेरी उत्सुकता ने मुझे इन चीजों से अवगत कराया कि घर कैसे बनते हैं और इसके मूल्यों में जगह का क्या महत्व होता है।"

रूममेट संग सौम्या सेठ ने रचाई शादी

सौम्या सेठ (Somya Seth) ने साल 2023 में दूसरी शादी रचाई। उन्होंने हाउसमेट शुभम चुहाड़िया संग शादी रचाई थी। इस बारे में बात करते हुए सौम्या सेठ ने कहा था, "हाउसमेट से हम दोस्त बने और पैंडेमिक के दौरान और भी नजदीक आ गए। इसके बाद हमने हमेशा साथ रहने का फैसला किया। उनका मेरी जिंदगी में आना किंतसुगी (मिट्टी के बर्तन को सोने से जोड़ना) जैसा था।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article