Salman Khan Sold His Bandra West Apartment: सलमान खान बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर हैं। सलमान खान (Salman Khan) की नेटवर्थ की बात की जाए तो यह लगभग 2900 करोड़ रुपये है। अब जो जानकारी सामने आई है उसे जानकार आपको हैरानी जरूर होने वाली है। सलमान खान की नेटवर्थ की बात हमने इसलिए कि क्योंकि रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि सलमान खान ने हाल ही में मुंबई के बांद्रा वेस्ट में स्थित अपना एक अपार्टमेंट बेच दिया है। आइए जानते हैं सलमान खान ने अपनी इस प्रॉपर्टी को कितने करोड़ रुपये में बेचा है।
सलमान खान ने मुंबई के पॉश बांद्रा वेस्ट इलाके में स्थित इस अपार्टमेंट को लगभग 5.35 करोड़ रुपये में बेचा है। इंस्पेक्टर जनरल ऑफ रजिस्ट्रेशन (IGR) की वेबसाइट के माध्यम से यह जानकारी दी गई है। इस खबर से फैन्स भी थोड़े हैरान हैं। यह सौदा जुलाई के महीने में ही किया गया है। 1,318 स्क्वायर फिट में फैला इस फ्लैट के लिए 32.01 लाख रुपये स्टाम्प ड्यूटी पे की गई है और 30,000 रुपये रजिस्ट्रेशन चार्ज लगा है। बताया जा रहा है कि सलमान खान के घर यानी गैलेक्सी अपार्टमेंट से लगभग 2 किलोमीटर दूर है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान ने अब अपनी नई फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' की ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी है। इस मूवी का निर्देशन अपूर्वा लाखिया कर रहे हैं। फिल्म में सलमान खान के अपोजिट बॉलीवुड एक्ट्रेस चित्रंगदा सिंह को फाइनल किया गया है। इस मूवी में अंकुर भाटिया भी नजर आएंगे। 'बैटल ऑफ गलवान' को लेकर जो खबर सामने आई है उसके मुताबिक मेकर्स इसे अगले साल ईद पर रिलीज नहीं करेंगे।
