Bigg Boss 19: सलमान खान पर घटिया जोक्स मारकर बुरा फंसे प्रणित मोरे, भाईजान ने लताड़ते हुए कहा- अगर मैं अंदर...

Bigg Boss 19 Salman Khan Slams Pranit More: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' का आज पहला वीकेंड का वार होगा, जिसमें कई कंटेस्टेंट्स की शामत आने वाली है। हाल ही में शो का प्रोमो वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सलमान खान प्रणित मोरे की क्लास लगाते नजर आए।

Bigg Boss 19 Salman Khan Slams Pranit More: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' का आगाज हो चुका है। 'बिग बॉस 19' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करना शुरू कर दिया है। कई कंटेस्टेंट्स 'बिग बॉस 19' में अपनी गेम से लोगों का दिल जीतने की खूब कोशिश कर रहे हैं। वहीं आज सीजन का पहला वीकेंड का वार एपिसोड रिलीज होगा, जिसके लिए फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है। लेकिन 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के पहले वीकेंड का वार पर कई कंटेस्टेंट्स की क्लास लगने वाली है। इसमें सबसे पहला नाम प्रणित मोरे का है, जिन्हें सलमान खान नेशनल टीवी पर लताड़ते नजर आए। इससे जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

End of Feed