Bigg Boss 19 Salman Khan Slammed Amaal Mallik: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धमाल मचाया हुआ है। सलमान खान के शो 'बिग बॉस 19' में आए दिन कंटेस्टेंट्स के बीच बवाल देखने को मिल रहा है। बीते दिन फरहाना भट्ट ने टास्क में नीलम गिरी का लेटर फाड़ दिया, जिसपर सभी घरवाले उनके खिलाफ हो गए। अमाल मलिक ने तो उनके पास से खाने की प्लेट भी छीनकर फेंक दी और उनपर भद्दी टिप्पणियां कीं। लेकिन अब इन चीजों का हिसाब सलमान खान वीकेंड का वार पर करते नजर आएंगे। 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) को लेकर खबर आ रही है कि वीकेंड का वार पर सलमान खान एक बार फिर से अमाल मलिक की क्लास लगाने वाले हैं। इतना ही नहीं, अमाल के पिता डब्बू मलिक भी उन्हें आईना दिखाते नजर आएंगे।
फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में सलमान खान ने अमाल मलिक को सबसे पहले अभिषेक बजाज के साथ बुरा बर्ताव करने के लिए फटकार लगाई। टास्क में पानीपूरी खिलाते हुए अमाल मलिक ने अभिषेक बजाज का मुंह दबा दिया था, जिससे कंटेस्टेंट भड़क गए थे और उन्होंने अमाल को भी धक्का दिया। इस बात पर सलमान खान ने उन्हें लताड़ा, साथ ही अभिषेक का साथ देते हुए कहा कि एक्शन का रिएक्शन होता है। इसके साथ ही सलमान खान ने अमाल मलिक को फरहाना भट्ट संग झगड़े के लिए भी लताड़ लगाई। उन्होंने अमाल मलिक को लताड़ते हुए कहा कि आपको किसने हक दिया है फरहाना भट्ट से खाना छीनने का। सलमान खान ने फरहाना का साथ दिया और कहा कि वह टास्क था और टास्क में इंसान की अपनी मर्जी होती है कि उसे क्या करना है।
'बिग बॉस 19' में आए डब्बू मलिक
सलमान खान के 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में डब्बू मलिक की एंट्री हुई। उन्होंने अमाल मलिक पर जमकर प्यार लुटाया, लेकिन उन्हें आईना भी दिखाया। उन्होंने अमाल से कहा कि ये हमारे परिवार की लेगेसी बिल्कुल भी नहीं है। डब्बू मलिक ने अमाल से कहा कि अगर आज तुम्हारे दादा यहां होते तो उन्हें ये चीज बिल्कुल भी अच्छी नहीं लगती। डब्बू मलिक की बातें सुनकर अमाल मलिक शो पर भावुक हो जाएंगे। अब ये देखना दिलचस्प रहेगा कि उनका गेम यहां से क्या नया मोड़ लेगा।
