Salman Khan Reply To Abhinav Shukla: कलर्स टीवी का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है जिसे सलमान खान ही होस्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। कुछ समय पहले फिल्म दबंग फिल्म डायरेक्टर अभिनव कश्यप ने सलमान खान और उनके परिवार को लेकर कई चौंका देने वाले खुलासे किये थे। दोनों लोगों के बीच विवाद काफी बढ़ गया था। डायरेक्टर अभिनव कश्यप ने खुलासा किया कि सलमान खान खुद नहीं चाहते थे कि अरबाज खान की एक्स पत्नी मलाइका अरोड़ा फिल्म 'दबंग' में मुन्नी बदनाम सॉन्ग करे। सिर्फ यही सलमान का मानना था कि उनके घर की महिलाएं ऐसे कपड़ों में नजर नया आए। अभिनव ने ये भी रिविल किया कि सलमान खान का परिवार रूढ़िवाद मुसलमान हैं। हालांकि अब सलमान खान ने खुद अभिनव कश्यप को नेशन टेलीविजन पर मुंहतोड़ जवाब दे डाला।
Image Source: Jio Hotstar/ ImDb
कल 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के वीकेंड का वार में कंटेस्टेंट तान्या मित्तल ने इच्छा जाहीर की कि सलमान खान (Salman Khan) उनका परिवार बन जाए ताकि जब भी वो मुंबई आए उन्हे सेफ़्टी महसूस हो। जवाब देते हुए भाईजान कहते हैं, 'जो लोग मुझ से अटैच हुए और थे आज कल उनकी भी बैंड बजी हुई है। बैठे बैठे लोग कुछ भी अंट-शंट बोल रहे हैं, जिनसे मेरा कोई ताल्लुक ही नहीं। वहीं जिन्होंने मेरी तारीफ कि अब वो मुझे बिल्कुल पसंद नहीं करते। आजकल लोग पॉडकास्ट में बेतुकी बातें करते हैं क्यूंकी उनके पास कोई काम नहीं है। मैं गुजारिश करता हूं कि आप कोई काम कर लो।' सलमान खान ने बातों -बातों और बिना नाम लिए अभिनव कश्यप (Abhinav Kashyap) को जवाब दिया जो दर्शकों को काफी इंप्रेसीव लगा।
अभिनव कश्यप और सलमान खान के बीच चल रहा ये विवाद जो अब शांत हो गया था लेकिन अब इसे एक बार फिर हवा मिल चुकी है। वहीं बात करें तो 'बिग बॉस 19' कि तो कल सलमान खान के निशाने पर बसीर अली और अमाल मलिक रहे। सलमान खान ने दोनों को कंटेस्टेंट के परिवार पर कमेन्ट करने को लेकर खरी खोटी सुनाई। बता दें इस हफ्ते 'बिग बॉस 19' से छुट्टी आवेज दरबार की हुई कम वोटस के चलते।
