Bigg Boss 19: इन दो खिलाड़ियों पर मंडराए एलिमिनेशन के बादल, जनता नहीं बल्कि घरवालों को मिलेगी जिम्मेदारी?

Bigg Boss 19 Breaking: सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' (BB 19) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। रुमर्स हैं कि शो के इन दो कंटेस्टेंट पर एलिमिनेशन के बादल गरज रहे हैं और कौन इस हफ्ते घर जाएगा इसका फैसला जनता नहीं बल्कि खुद घरवाले लेंगे।

Bigg Boss 19 Breaking: विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में मेकर्स हर दिन नए ट्विस्ट और टर्न्स लाकर हाजिर हो जाते हैं। घर में कंटेस्टेंट के बीच गरमा गर्मी बढ़ती हुई नजर आई लेकिन इनकी क्लास हर वीकेंड का वार सलमान खान लेते हैं। जैसा कि आपको मालूम है इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए प्रणित मोरे, गौरव खन्ना, मृदुल तिवारी, नीलम गिरी, आवेज दरबार और अशनूर कौर नॉमिनेटेड हैं। खबर आ रही है कि इनमें से दो कंटेस्टेंट पर एलमिनेशन का खतरा ज्यादा है। साथ ही इस बार का इविक्शन एक ट्विस्ट के साथ हो सकता है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढ़िए पूरी खबर।

Bigg Boss 19 Breaking

Image Source: Jio Hotstar

शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के फैन पेज 'बिग बॉस तक' ने दावा करते हुए पोस्ट किया है कि इस हफ्ते गौरव खन्ना और प्रणित मोरे में से कोई घर जा सकता है।दोनों के एलिमिनेशन की डोर मेकर्स ने जनता से छिन घरवालों को देंगे। इस बार शो में डेमोक्रेसी की थीम है तो घरवालों को ये सुनहरा मौका दिया जाएगा। अभी मेकर्स की आपस में इस ट्विस्ट को लेकर चर्चाएं जोरों शोरों पर है। हालांकि अभी तक मेकर्स की तरफ से इन रुमर्स पर कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं पिछले हफ्ते घर से नेहल चुड़ासमा एलिमिनेट जरूर हुईं लेकिन शो से बाहर ना कर उन्हे सीक्रेट रूम में रखा गया है।

End of Feed