Bigg Boss 19 Popularity Ranking: फिनाले का काउंटडाउन शुरू होते ही 'बिग बॉस 19' का खेल और भी दिलचस्प मोड़ ले रहा है। जहां एक तरफ घर के कंटेस्टेंट्स के बीच पॉपुलैरिटी की जंग तेज हो चुकी है, वहीं जनता ने अपने नए फेवरेट कंटेस्टेंट को ताज पहनाना शुरू कर दिया है। इसी बीच चौंकाने वाली बात यह है कि लगातार टॉप रैंक में बने रहने वाले गौरव खन्ना की पॉपुलैरिटी में गिरावट दर्ज की गई है। आखिर किसने बाजी मारकर सबका ध्यान खींच लिया? आइए जानते हैं टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।
Image Source: Jio Hotstar
ये भी पढ़ें: Bigg Boss 19: फिनाले से पहले एक दूजे से भिड़े तान्या मित्तल और गौरव खन्ना, मालती-फरहाना ने भी किया तमाशा
बता दें कलर्स टीवी का फेमस शो 'बिग बॉस 19' का ग्रैंड फिनाले 7 दिसंबर को होगा। टॉप 5 फाइनलिस्ट बने हैं गौरव खन्ना, प्रणित मोरे, तान्या मित्तल, फरहाना भट्ट और अमाल मलिक। ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि शो 'बिग बॉस 19' की ट्रॉफी कौन अपने घर ले जाएगा। वहीं आज घर में मीडिया कॉन्फ्रेंस होगी जिसमें पत्रकार टॉप 6 कंटेस्टेंट्स को अपने तीखे सवालों से घायल करेंगे।
