Bigg Boss 19: नए कैप्टन के लिए घर में होगा चीज टास्क, मस्ती के साथ-साथ घर वालों में होगी मीठी नोक-झोंक

Bigg Boss 19 Latest Task: आज रात के बिग बॉस टास्क में फैंस को काफी मजा आने वाला है। क्योंकि घरवाले बिना किसी झड़गे के यह टास्क पूरा करने वाले हैं। टास्क भी काफी मजेदार है, जिसे जीतने वाला कैप्टन बन जाएगा। आइए आपको बताते हैं कैसा है ये टास्क

Bigg Boss 19 Latest Task: सलमान खान( Salman Khan) के फेमस शो बिग बॉस 19 ( Bigg Boss 19) में इस समय खूब मसाला देखने को मिल रहा है। घर के अंदर मस्ती-मजाक के साथ-साथ लड़ाई-झगड़े का माहौल भी देखने को मिल रहा है। इस हफ्ते घर में नए कैप्टन का चुनाव होने वाला है। अमाल मलिक के बाद अब घरवाले किसे नया कप्तान बनाने वाले हैं ये देखना दिलचस्प होगा। वैसे तो पता चल गया है कि नया कैप्टन कौन होगा, लेकिन जीतने के लिए किसने क्या-क्या किया, यह देखना भी दिलचस्प होने वाला है। आज घर के अंदर चीज टास्क होने वाला है। जिसमें सभी घरवाले मिलकर खूब मजे करने वाले हैं।

Bigg Boss 19 Latest Task

Image Source: x

बिग बॉस में घरवालों के लिए नया टास्क बनाया है। जिसका नाम है 'चीज टास्क' सामने आए लेटेस्ट प्रोमो में देखने से पता चलता है कि इस बड़े से चीज के अंदर अलग-अलग होल है। एक टीम को इन हाल्स को भरना है और दूसरी टीम को इन्हें भरने से रोकना है। टास्क काफी आसान नजर आ रहा है। जिसमें सभी लोग खूब मस्ती करेंगे। लेटेस्ट प्रोमो में सभी को हँसते-खेलते हुए टास्क करते देखा जा सकता है। यह टास्क नए कैप्टन के लिए होने वाला है। जो टास्क में जीतेगा उसे कैप्टन बना दिया जाएगा। बताते चले कि अभिषेक बजाज घर के नए कैप्टन बनने वाले हैं।

End of Feed