Bigg Boss 19 Promo: घर घर चाव से देखे जाने वाला शो 'बिग बॉस' 19वें के साथ सुर्खियों में बना जा रहा है। ये एक मात्र शो है जिसमें आप पाने पसंदीदा स्टार की असलियत परदे पर देख सकते हैं। हर साल ये शो लॉन्च होता है नए चेहरे और ट्विस्ट टर्न्स के साथ। इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए गौरव खन्ना, प्रणित मोरे, बसीर अली और नेहल चुड़ासमा नॉमिनेटेड है। ऐसे में वीकेंड का वार से पहले नीलम गिरी ने घर में तान्या मित्तल की दोस्ती को एक्सपोज कर डाला जिसका प्रोमो मेकर्स ने शेयर किया है।
Image Source: Jio Hotstar
सलमान खान का शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के लेटेस्ट प्रोमो में देखने को मिला कि नीलम गिरी तान्या मित्तल से सवाल पूछती है कि वो फरहाना भट्ट से क्यूं बात करती है? इस घर में सबसे ज्यादा इस ने मुझे रुलाया। तभी अमाल मलिक कहते हैं, 'जो नीलम का नहीं हो सकता वो हमारी भी क्यूं होगी? फरहाना वो तुम्हें तैयार कर रही है क्यूंकी कल को अग नीलम निकल जाए तो तू उसकी सेकेंड दोस्त बनोगी।' नेहल चुड़ासमा भी गुस्से में भड़कते हुए तान्या मित्तल को वाहियात औरत का टैग दे डालती है। हँसते हुए अमाल मलिक ने कहा कि अब तान्या तेरे को मजा आ रहा है क्यूंकी सब अब तुम्हारे बारें में बात कर रहे हैं। आग में घी डालते हुए नेहल कह देती हैं कि अब तान्या रोना शुरू करेगी। बस फिर सब्र का बांध टूट गया और तान्या ने चिल्लाते हुए कहा कि वो नहीं रो रही तब से वो घरवालों की जली कटी आराम से सुन रही हैं। तान्या के खिलाफ घरवालों को खड़ा देख फैंस को काफी अच्छा लगा। फैंस काफी समय से चाह रहे थे कि ये मुद्दा नीलम गिरी घरवालों के आगे उठाकर तान्या मित्तल को एक्सपोज करे।
अब फरहाना भट्ट के चलते नीलम गिरी एर तान्या मित्तल की दोस्ती पर पूरे तरीके से फुल स्टॉप लग चुका है। दरअसल नीलम गिरी और फरहाना भट्ट के बीच इन दिनों काफी गरमा गर्मी देखने को मिल रही है। इसी के साथ फरहाना और तान्या के बीच दोस्ती का रिश्ता बनते हुए देखा गया जो नीलम गिरी को पसंद नहीं आया। फिर क्या था नीलम ने ये मुद्दा उठाया और घरवालों को अपनी तरफ कर तान्या मित्तल की इस झूठी दोस्ती का पर्दाफाश कर डाला।
