Bigg Boss 19: तान्या मित्तल ने क्यूं कुर्बान किया था मां का वीडियो मैसेज, मृदुल तिवारी और नीलम गिरी ने बताया सच

Bigg Boss 19 News: सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के घर से मेकर्स ने एक क्लिप रिलीज किया है। वीडियो में मृदुल तिवारी नीलम गिरी संग मिलकर इस बात से पर्दा उठा रहे हैं कि आखिर दिवाली के मौके पर तान्या मित्तल ने अपनी माँ का वीडियो मैसेज क्यूं नहीं चुना।

Bigg Boss 19 News: कलर्स टीवी का धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' एक ऐसा रियलिटी शो है जिसमें कुछ स्टार्स एक घर में कैद होते हैं। घर, परिवार, दोस्तों और तकनीकी से दूर ये कंटेस्टेंट कई हफ्तों तक एक साथ रहते हैं। नए टास्क और लड़ाई से इस शो में मेकर्स ट्विस्ट और टर्न्स लाते हैं। इस बार बिग बॉस के 19वें की थीं डेमोक्रेसी हैं जिसमें कंटेस्टेंट खुद फैसले लेते हैं। वहीं अब बीते एपिसोड में देखा गया था कि दिवाली के मौके पर तान्या मित्तल की माँ ने वीडियो मैसेज भेजा था। कंटेस्टेंट ने माँ का मैसेज शहबाज बडेशा के लिए त्याग दिया जिसपर अब मृदुल तिवारी ने उंगली उठाई। मेकर्स ने क्लिप रिलीज किया है जिसमें मृदुल नीलम गिरी से संग तान्या के राज से पर्दा उठा रहे हैं।

Bigg Boss 19

Image Source: Jio Hotstar

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के घर से आई लेटेस्ट क्लिप में देखने को मिला की मृदुल तिवारी कहते हैं, 'जब तान्या मित्तल के घर से लेटर नहीं आया तो ये खूब रोई। वहीं जब वीकेंड का वार में उसकी माँ का वीडियो मैसेज आया तो उसने त्याग दिया शहबाज के लिए। कुनिका और गौरव ने मुझे पहले ही बता दिया था कि तान्या अपना वीडियो नहीं देखेगी क्यूंकी ये नहीं चाहती इसकी माँ और घर का बैकग्राउन्ड ना दिख जाए। ऐसे में तान्या मित्तल के घर की असलियत सामने आ जाएगी। जो लड़की लेटेर के लिए इतनी पागल थी उसने वीडियो क्यूं नहीं लिया?' मृदुल की बात से नीलम गिरी भी सहमति दिखाती हैं कि आखिर इतना रोना-धोना करने के बावजूद भी तान्या ने लेटेर क्यूं नहीं लिया।

End of Feed