Bigg Boss 19: कलर्स टीवी का नंबर 1 शो 'बिग बॉस' अपने 19वें सीजन के साथ विवादों में घिरा हुआ है। होस्ट सलमान खान हर हफ्ते वीकेंड का वार में कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाते हुए उन्हे रियलिटी चेक देना नहीं भूलते। वहीं अब इस समय घर के अंदर मृदुल तिवारी की कैप्टेंसी में जमकर बवाल होता हुआ दिखाई दिया। अभिषेक और अशनूर को बचाने के चक्कर में मृदुल के खिलाफ पूरा घर हो गया।
Image Source: Jio Hotstar
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के प्रोमो कि शुरुआत हुई मृदुल तिवारी (Mridul Tiwari) से जो घरवालों के तानों से परेशान होकर रो रहे हैं। ये देख गौरव खन्ना उनसे कहते हैं कि खबरदार अब तूने किसी के आगे हाथ फैलाया, जिसको नहीं करनी ड्यूटी ना करे। अमाल मलिक कहते हैं कि मृदुल को बढ़ावा देकर उसके साथ मजाक मत करो। ये सुन प्रणित मोरे (Pranit More) फरहाना भट्ट को लेकर कह देंगे कि वो जहां भी बैठेगी बस भसड़ करेगी। कितने लोगों ने स्टैंड लिया और उसको बोला की तू ये मत कर। आग में घी डालते हुए गौरव ने कहा कि पिछले हफ्ते से तो फरहाना की बेस्टफ्रेंड तो तान्या मित्तल (Tanya Mittal) हैं, तो फिर उसको समझना चाहिए। ये सुन तान्या कहती हैं कि मैं समझाती हूं और कहा भी फरहाना अंदर आकार अपनी ड्यूटी करे। बस फिर तमाशा शुरू हुआ और शांत रहने वाले प्रणित मोरे तान्या पर बरसते हुए कहते हैं कि जब भी तमाशा हो जाएगा मैं कवर अप करने आ जाऊँगी। हाथ पकड़ लूँगी और इमोशनल सपोर्ट ले लूँगी। प्रणित और तान्या के बीच मृदुल के बहे आँसू को लेकर बहस होगी जिसे फरहाना भट्ट ने निकाले थे। दोनों के बीच टकराव से पूरा घर जंग के अखाड़े में बदल गया।
'बिग बॉस 19' से इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए गौरव खन्ना , कुनिका सदानंद, मालती चाहर, प्रणित मोरे, फरहाना भट्ट, तान्या मित्तल, नीलम गिरी, शहबाज बडेशा, और अमाल मलिक नॉमिनेटेड हैं। अभिषेक बजाज, अशनुर कौर और मृदुल तिवारी सेफ हैं। वहीं पिछले हफ्ते घर से बसीर अली और नेहल चुड़ासमा एलिमिनेट हो गए। इस समय सोशल मीडिया पर बसीर अली के एलिमिनेशन से गुस्साए दर्शक मेकर्स को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
