Bigg Boss 19 Promo: रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में इन दिनों एक से बढ़कर एक धमाके हो रहे हैं। पीछे हफ्ते डबल इविक्शन हुआ तो बीते दिन नॉमिनेशन से घरवालों को मिर्ची लगी। बसीर अली और नेहल चुड़ासमा के एलिमिनेशन के बाद बिग बॉस ने अशनूर-अभिषेक के सजा सुनाई थी। इस हफ्ते मृदुल, अभिषेक और अशनूर को छोड़कर बाकी सारा घर नॉमिनेट हो गया जिसके चलते घर में जमकर हंगामा हुआ। अब इस हंगामे का असर घर में पड़ा।
Image Source: Jio Hotstar
शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के प्रोमो कि शुरुआत हुई कुनिका सदानंद (Kunickaa Sadanand) से जो कहती हैं, 'मैं चाहूं तो मृदुल को नाकों तले चने चबा लूं। आज हम खेलेंगे स्विमिंग पूल में, आज हम हसेंगे।' इस प्रोमो में देखने को मिला कि हमेशा घरवालों को स्वादिष्ट खाना बनाकर खिलाने वाली कुनिका सदानंद और नीलम गिरी ने किचन ड्यूटी से रिजाइन दे दिया है। ऐसे में पूरे घर की रोटियां बनाने का जिम्मा कैप्टेन मृदुल तिवारी पर आ चुका है। किचन एरिया में मृदुल तिवारी (Mridul Tiwari) रोटी बेलते हुए नजर आए। तभी कुनिका कैप्टेन से पूछती हैं कि खाना कितनी देर में तैयार होगा। जवाब में मृदुल कहते हैं कि मैम खाना खा लो, मैं अपने बूढ़ों को भी खाना खिलाता हूं। ये सुन कुनिका कहती हैं कि मैं तेरी दादी नहीं पर दादी हूं। अभिषेक बजाज भी 'दादी अम्मा दादी अम्मा घर जाओ ना' गाकर कुनिका की एज का मजाक उड़ाते हैं। कुनिका, मृदुल और अभिषेक की इस तू तू मैं मैं को देख सभी हंसते हैं। किचन ड्यूटी कुनिका के साथ नीलम गिरी ने भी करने से मना कर दिया।
दोनों की बगावत का कारण है कल घर में हुए नॉमिनेशन। अभिषेक बजाज और अशनूर कौर ने घर में आदेश का उलँघन किया बिना माइक पहने बातें करने का। ऐसे में बिग बॉस ने घरवालों को फैसला लेने को कहा था कि क्या उन्हे अभिषेक और अशनूर को नॉमिनेट करना चाहिए या नहीं? फैसला ना ले पाने पर ही बिग बॉस ने घरवालों का 60% राशन काटा और अन्य 9 कंटेस्टेंट को इस हफ्ते नॉमिनेशन के गड्ढे में धकेल डाला। बस फिर इस बात से खफा होकर कुनिका और नीलम समेत कई कंटेस्टेंट ने कैप्टेन मृदुल के खिलाफ प्रदर्शन कर दिया।
