Bigg Boss 19 Kunickaa Sadanand Fight With Zeeshan Quadri: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने इन दिनों छोटे पर्दे पर धमाल मचाया हुआ है। 'बिग बॉस 19' में कंटेस्टेंट्स के बीच आए दिन बवाल देखने को मिलता है। यहां तक कि बीते दिन आए वीकेंड का वार पर भी एक टास्क के दौरान नीलम गिरी और आवेज दरबार में जमकर झगड़ा हुआ। वहीं अब बिग बॉस 19 को लेकर खबर आ रही है कि ड्यूटीज के चक्कर में कुनिका सदानंद (Kunickaa Sadanand) और जीशान कादरी आपस में भिड़ गए। इतना ही नहीं, कुनिका सदानंद ने झगड़े में जीशान कादरी को थप्पड़ मारने की धमकी भी दी।
फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार
'बिग बॉस 19' में कुनिका सदानंद (Kunickaa Sadanand) और जीशान कादरी के बीच पहले भी कई बार बहस हो चुकी है। वहीं इस बार दोनों का झगड़ा किचन ड्यूटीज को लेकर हुआ। बिग बॉस से जुड़े फैनपेज के मुताबिक, 'बिग बॉस 19' में कुनिका सदानंद के किचन ड्यूटीज में लगातार दखलअंदाजी से जीशान कादरी बिफर पड़े क्योंकि कुनिका ने नीलम को जीशान की मदद करने से मना कर दिया। ऐसे में जीशान कादरी को लगा कि कुनिका सदानंद को केवल अपने काम से काम रखना चाहिए। लेकिन इस बात पर दोनों की बहस इस कदर बढ़ गई कि उनके बीच घर में झगड़ा हो गया। झगड़े के बीच ही कुनिका सदानंद ने जीशान कादरी को धमकी देते हुए कहा, "थप्पड़ मारूंगी अगर तुम गुंडे हो तो मैं भी 40 साल से मुंबई में हूं, गुंडी हूं।"
'बिग बॉस 19' में कुनिका सदानंद (Kunickaa Sadanand) और जीशान कादरी की लड़ाई पर फैंस भी खूब रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "मैं इस मामले में कुनिका जी को समर्थन देता हूं, क्योंकि जीशान दूसरों पर दादागिरी दिखाते हैं।" दूसरे यूजर ने लिखा, "जीशान को किसी से डर नहीं लगता। वो सबसे समझदार कंटेस्टेंट है।"
