Bigg Boss 19 Kunickaa-Farhana Fight: टीवी का धमाकेदार शो बिग बॉस 19 इन दिनों ट्रेंड कर रहा है। बिग बॉस के घर के अंदर आए दिन कोई न कोई ड्रामा होता ही रहता है। आज के एपिसोड में घरवाले राशन के लिए भिड़ते नजर आएंगे। राशन टास्क हो और घर के अंदर ड्रामा न हो ऐसा हो ही नहीं सकता। आज जब असेंबली हॉल में सभी लोगों ने एक-दूजे पर इल्जाम लगाए तो, कुनिका ने सबसे पहले फरहाना भट्ट को सेल्फिश बोला। इसके बाद घर के अंदर खूब हंगामा खड़ा हो गया है। कुनिका सदानन्द और फरहाना भट्ट के बीच तीखी कहासुनी हो गई।
Image Source: X
कुनिका सदानन्द( Kunikaa Sadanand) ने फरहान( Farhana Bhatt) को सबसे बड़ी सेल्फिश कहा, जिसके बाद फराहना को गुस्सा आ गया। मीटिंग से बाहर निकलने के बाद फरहाना ने कुनिका को गुस्से में कहा कि आप मुझे सबके सामने बोला करो। इसके बाद कुनिका, फरहाना को पॉक करती है। फरहाना, कुनिका से कहती है कि जाकर अभिषेक और अशनुर के तलवे चाटो। इस डायलॉग के बाद बात बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। घर का माहौल एकदम गरम हो जाता है। हालांकि फरहाना यहीं नहीं रुकती है। वह यह तक कह देती है कि मैं ऐसा कुछ बोल दूंगी आपका पूरा खानदान वीकेंड के वॉर पर नजर आएगा। हालांकि कुनिका हार नहीं मानती वह फरहाना को कांटे की टक्कर देती है। लास्ट में कुनिका , फरहाना को पॉटी माउथ बोलते हुए चिढ़ाती है।
दो हिस्सों में बंटे फैंस
कुनिका और फरहाना की फाइट देखने के बाद फैंस सोशल मीडिया पर अपने रिएक्शन दे रहे हैं। लोग दो हिस्सों में बंट गए हैं। एक का कहना है कि फरहाना ने कुनिका की बोलती बंद कर दी। वहीं दूसरे लोगों का कहना है कि कुनिका के साथ घर में गलत हो रहा है।
