Bigg Boss 19 News: बिग बॉस 19 के घर में इस हफ्ते ड्रामा और विवाद अपने चरम पर रहे। शो की कंटेस्टेंट तान्या मित्तल और अशनूर कौर के बीच बढ़ते तनाव ने तब तूल पकड़ लिया जब अशनूर ने झल्लाकर तान्या पर हाथ उठा दिया। इस घटना ने न सिर्फ घरवालों को हिला दिया, बल्कि बाहर भी खूब बवाल मचाया। टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने अशनूर की हरकत पर नाराज़गी जताते हुए सोशल मीडिया पर उनकी जमकर क्लास लगा दी।
Image Source: Jio Hotstar
काम्या पंजाबी (Kamya Punjabi) X पर पोस्ट करते हुए कहती हैं, 'हे भगवान अशनूर अगर यह जानबूझकर किया गया था तो यह बहुत गलत था। पूरे सीज़न में अच्छी खेली अपनी क्लास अपनी डिग्निटी इतनी अच्छी तरफ से बनाए रखी कि अब एंड में आके इसकी बिल्कुल ज़रूरत नहीं थी। चलो सही गलत सच झूठ यह सब तो वीकेंड पर क्लियर हो ही जाएगा।' काम्या के साथ-साथ खुद घरवालों ने भी माना कि अशनूर कौर ने जानकार तान्या मित्तल पर हाथ उठाया जिससे सहमत है गौरव खन्ना और शहबाज बडेशा। सोशल मीडिया पर 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) कंटेस्टेंट अशनूर कौर अपनी इस हरकत के लिए जमकर ट्रोल रही हैं। इसी के साथ काम्या पंजाबी नेIगौरव खन्ना (Gaurav Khanna) को 'टिकत टू फिनाले' जीतने की बधाई भी दी। काम्या लिखती हैं, 'इतना अच्छा टास्क इतनी जल्दी ऐसे ही खत्म कर दिया एक शानदार सेटअप की बर्बादी। बधाई हो गौरव, आप इसके हकदार हैं।'
दरअसल काम्या पंजाबी को पसंद नहीं आया कि 'बिग बॉस' ने घर में इतना बड़ा सेटअप लगाया लेकिन घरवालों ने बदला निकालते हुए टास्क को 20 मिनट की बजाए 5 मिनट में खत्म कर डाला। बता दें बीते एपिसोड में 'टिकट टू फिनाले' टास्क में तान्या मित्तल अशनूर कौर के बाउल से पानी गिरा देती हैं ताकि कंटेस्टेंट टास्क नहीं जीत पाए। इस बात से खफा होकर अशनूर कंधे पर रखे लकड़ी के फट्टे को तान्या मित्तल के ऊपर मार देंगी। इस घटना के बाद अशनूर कौर ने एक बार भी तान्या मित्तल से माफी नहीं मांगी। देखना दिलचस्प होगा कि क्या सलमान खान ये मुद्दा वीकेंड का वार में उठाएंगे या नहीं।
