Bigg Boss 19: दिवाली खत्म होते ही गौरव खन्ना ने फोड़ा बम, कंटेस्टेंट के खिलाफ हुए सारे घरवाले

Bigg Boss 19 Promo: सलमान खान कारियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के मेकर्स ने एक धांसू प्रोमो रिलीज किया है। शो में जल्द ही आपको गौरव खन्ना वर्सेस घरवाले देखेंगे। एक बर्तन की ड्यूटी के पीछे पूरा घर गौरव खन्ना के खिलाफ खड़ा हुआ है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए प्रोमो।

Bigg Boss 19 Promo: टीवी दुनिया का धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' इन दिनों लोगों के दिलों दिमाग पर राज कर रहा है। शो में दिवाली के मौके पर सेलिब्रेशन हुआ जिसमें घरवाले एक दूजे से गिले शिकवे मिटाकर गले मिले। खुद सलमान खान और अन्य सेलेब्रिटी शो में आकार कंटेस्टेंट का ही नहीं बल्कि दर्शकों का भी मनोरंजन करा। देखते देखते शो को शुरू हुए 10हफ्ते बीत गए हैं। पिछले हफ्ते घर में कोई भी दिवाली के चलते एलिमिनेशन नहीं हुआ। अब हाल ही में मेकर्स ने एक प्रोमो रिलीज किया जिसमें गौरव खन्ना की भिड़ंत पूरे घर से हुई, लेकिन क्यूं जानिए इस रिपोर्ट में।

Bigg Boss 19 Gaurav Khanna

Image Source: Jio Hotstar

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के प्रोमो कि शुरुआत हुई कुनिका सदानंद से जो गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) से खफा है क्यूंकी उन्होंने दस चमच नहीं धोए। नीलम गिरी भी चिल्लाते हुए कहती हैं कि चमच धोना पड़ेगा वरना बर्तन की ड्यूटी छोड़ दीजिए। बसीर अली और अन्य घरवाले भी गौरव खन्ना के खिलाफ आवाज उठाएंगे कि कंटेस्टेंट को बर्तन धोने की ड्यूटी से निकाला जाए। हालांकि ये सब गौरव एक कान से सुनकर दूसरे से निकाल दिया। गौरव साफ कह देंगे कि चार लोग आए मिलकर या पांच जो गलत है तो है। तुम लोग झुंड में भी आ जाओ मुझे कोई फरक नहीं पड़ता। कैप्टेन नेहल चुड़ासमा दावा करेंगी कि अगर एक खिलाफ पूरा घर है इसका मतलब सामने वाला गलत ही है। इस पूरी लड़ाई के दौरान गौरव खन्ना वर्कआउट करते हुए नजर आए और अन्य घरवाले उन्हे घेरकर खड़े हुए थे। ये प्रोमो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। गौरव खन्ना का ये बागी रूप देख फैंस काफी इंप्रेस हुए। दर्शकों का मानना है कि गौरव खन्ना का खेल तो अब शुरू होगा।

End of Feed