Bigg Boss 19: नॉमिनेशन की आड़ में घरवालों ने निकाली एक दूजे पर भड़ास, नेहल और तान्या के बीच हुई तू तू मैं-मैं

Bigg Boss 19 Written Update: सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में कल एपिसोड में देखने को मिला था कि घर में नॉमिनेशन टास्क हुआ जिसमें जमकर हंगामा घरवालों ने किया। वहीं नेहल चुड़ासमा और तान्या मितल के बीच स्ट्रगल को लेकर बहस लड़ाई में तब्दील हो गई।

Bigg Boss 19 Written Update: 'बिग बॉस 19' के 30 सितंबर के एपिसोड कि शुरुआत हुई थी कप्तान फरहाना भट्ट से जो खुद को धर्म संकट में पाती है। दरअसल जीशान कादरी और उनकी टीम चाहती है कि अगर नॉमिनेशन में किसी को बचाने की पॉवर मिलेगी तो फरहाना नीलम का नाम ले। फरहाना नेहल का नाम लेना चाहती है क्यूंकी दोनों एक दूजे की अच्छी दोस्त है। फरहाना अब फंस गई हैं कि उन्हे अगर ऐसी पॉवर मिलेगी तो वो किसे सेफ करेंगी। अमाल फरहाना को अपना सपोर्ट देते हैं लेकिन बसीर और जीशान इस बात से खफा हैं। इसके कुछ देर बार बिग बॉस घरवालों को एक जुट घर खरी खोटी सुनाते हैं क्यूंकी फरहाना और अन्य लोग मिलकर कैप्टेंसी की पवॉर को लेकर पहले ही प्लानिंग प्लाटिंग कर रहे हैं। हालांकि बिग बॉस साफ कह देंगे कि अब वो फरहाना को किसी एक सदस्य को सेफ करने की पॉवर नहीं देने वाले हैं।

Bigg Boss 19 Written Update

सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में आगे नॉमिनेशन की प्रक्रिया शुरू होगी जिसमें गार्डन एरिया में हर कंटेस्टेंट की कश्ती रखी हुई है। जिस कंटेस्टेंट की कश्ती में 3 मिसाइल होंगी वो घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो जाएगा। कप्तान होने के चलते फरहाना इस हफ्ते के नॉमिनेशन से सेफ हो जाती है लेकिन उन्हे पॉवर मिलेगी कि वो किसी एक कंटेस्टेंट को सीधे-सीधे नॉमिनेट कर दें। बिना देरी किया फरहाना भट्ट अशनूर का नाम लेती हैं। ये देख दोनों एक दूजे को इन्सिक्युर कहेंगी। तमाशा तब शुरू होगा जब नीलम अभिषेक बजाज को नॉमिनेट करती हैं नेहल कंटेस्टेंट को कहती है कि वो एक रट्टू तोता है, खुद का दिमान चलाना नहीं जानती। इसके बाद नेहल और तान्या मित्तल के बीच भी झगड़ा हुआ और इसका कारण था किस कंटेस्टेंट ने जिंदगी में ज्यादा स्ट्रगल किया। नेहल और तान्या एक दूजे के माँ-बाप पर चली जाती है कि कैसे कैसे उन्होंने अपने बच्चों के लिए मेहनत की। नेहल के साथ-साथ कुनिका सदानंद का भी मानना है कि तान्या ने जिंदगी में कोई मेहनत नहीं की है उसे सब थाली में मां-बाप ने सजाकर दिया है।

End of Feed