Bigg Boss 19 Grand Finale: सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' आए दिन सुर्खियों में रहता है। शो का इस समय ग्रैंड फिनाले चल रहा है। सलमान खान एक्स कंटेस्टेंट संग मिलकर जनता का जमकर मनोरंजन कर रहे हैं। हालांकि दर्शकों को विनर के नाम का इंतजार है आखिर कौन 'बिग बॉस 19' की चमचमाती ट्रॉफी घर ले जाएगा। अभी तक घर से दो लोग एलिमिनेट हो चुके हैं पहले अमाल मलिक और दूसरी तान्या मित्तल। अब शो के सेट से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि प्रणित मोरे बेघर हो गए हैं।
Image Source: Jio Hotstar
कलर्स टीवी का रालिटी शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) ग्रैंड फिनाले का सफ़र जितना रोमांचक रहा, उतना ही चौंकाने वाला मोड़ तब आया जब फिनाले तक पहुंचने वाले कंटेस्टेंट प्रणित मोरे (Pranit More) एलिमिनेट हो गए। जी हाँ, अपडेट सामने आया है कि ट्रॉफी के करीब पहुँच चुके प्रणित मोरे को कम वोटस के चलते बेघर कर दिया गया। सलमान खान ने खुद ये रिजल्ट सुनाया जिसके चलते सभी को एक बड़ा झटका मिला। सोशल मीडिया पर प्रणित मोरे के एलिमिनेशन से जनता उदास है। एक यूजर ने प्रणित मोरे की तारीफ करते हुए लिखा, 'बिग बॉस 19' हिम्मत मत हारो दोस्तों। प्रणित ने एक सच्चे चैंपियन की तरह खेला। किसी को उम्मीद नहीं थी कि वह टॉप 5 में पहुंचेगा, लेकिन वह रनरअप बनकर उभरा है। एक ऐसी यात्रा जिस पर गर्व किया जा सकता है।'
वहीं दूसरा यूजर लिखता है, 'वेल पेड चैंप, तुम पिछले 3 महीनों से मेरे लिए एक इमोशन बन गए हो। मैं हमेशा तुम्हारे कंधे की तरह खड़ा रहूंगा। बिग बॉस के बाद।' ऐसे तमाम यूजर प्रणित की तारीफ करते हुए नजर आए। सिर्फ यही नहीं कई लोगों ने उनके गेम की जमकर तारीफ की। अब घर 'बिग बॉस 19' को अपने टॉप 2 कंटेस्टेंट मिल गए हैं फरहाना भट्ट और गौरव खाना। देखना दिलचस्प होने वाला है कि कौन घर ले जाएगा ट्रॉफी और 50 लाख रुपए कैश।
