Bigg Boss 19 Winner: बिग बॉस 19 की वो घड़ी आ गई जिसका इंतजार सभी को था। 15वें हफ्ते का कड़ा मुकाबला, बदलते रिश्ते और हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने के बाद दर्शकों ने अपने चहेते कंटेस्टेंट को ट्रॉफी तक पहुंचाया। शो के होस्ट सलमान खान ने जैसे ही विजेता का नाम घोषित किया, स्टूडियो तालियों और उत्साह से गूंज उठा। 'बिग बॉस 19' की चमचमाती ट्रॉफी और कैश प्राइज जीता गौरव खन्ना ने। समझदारी भरा खेल और दर्शकों का भरपूर समर्थन गौरव खन्ना जीत की सबसे बड़ी वजह बनी। इस आईकॉनिक जीत के साथ बिग बॉस 19 ने एक यादगार अंत दर्ज किया, जिसे फैंस लंबे समय तक याद रखेंगे।
Image Source: Jio Hotstar
ये भी पढ़ें: Bigg Boss 19 Grand Finale: फरहाना भट्ट की हार से भड़के दर्शक, MC Stan से हुई गौरव की जीत की तुलना
कलर्स टीवी का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के विनर का ताज जनता ने पहनाया गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) को। भारी वोटस और सपोर्ट ने गौरव खन्ना को 19वें सीजन का विजेता बनाया। अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को शो का विनर देख हर कोई काफी खुश है। गौरव खन्ना ने फरहाना भट्ट को कड़ी टक्कर देकर उन्हे हरा दिया। गौरव खन्ना की जीत से उनके दोस्त जैसे नगमा मिराजकर, कुनिका सदानंद, आवेज दरबार जैसे कई कंटेस्टेंट खुश हुए। सोशल मीडिया पर फैंस गौरव को जीत के लिए बधाई दे रहे हैं। बीते 15 हफ्तों की मेहनत गौरव खन्ना की सफल हुई। गौरव खन्ना को चमचमाती ट्रॉफी के साथ-साथ 50 लाख रुपए भी इनाम राशि मिली। एक्टर की पत्नी आकांक्षा चमोला भी जीत से खुशी से झूम उठीं। काफी लोगों का मानना था कि शो के विनर गौरव खन्ना ही बनेंगे क्योंकि तगड़ी फैन फालोइंग उन्हे आखरी मुकाम पर ले ही जाएगी।
शो 'बिग बॉस 19' को गौरव खन्ना अपना विनर मिला और ये अब टीवी दुनिया से अलविदा ले चुका है। हालांकि कई लोग चाह रहे थे कि गौरव नहीं बल्कि फरहाना को ट्रॉफी मिलनी चाहिए थी क्योंकि पूरे सीजन कंटेस्टेंट ने शो को कंटेन्ट दिया है। बता दें शो ग्रैंड के फिनाले में सलमान खान ने बसीर अली से लेकर कई एक्स कंटेस्टेंट की क्लास लगाई।
