Bigg Boss 19 Ticket To Finale: ट्रॉफी को चूमने के करीब पहुंचा ये धांसू कंटेस्टेंट, अमाल मलिक के सपनों पर फेरा पानी

Bigg Boss 19: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का पॉपुलर टीवी शो बिग बॉस 19 इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। इस शो को लोग दिल खोलकर प्यार दे रहे हैं। हाल ही में बिग बॉस के घर में टिकट टू फिनाले को लेकर टास्क हुआ है, जिसके बाद ये पॉपुलर कंटेस्टेंट सीधा फिनाले में पहुंच गया। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

Bigg Boss 19 Update: सलमान खान का फेमस रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। सभी कंटेस्टेंट्स ट्रॉफी को जीतने के लिए फुल मेहनत कर रहे हैं। लोग अमाल मलिक, तान्या मित्तल, गौरव खन्ना और फरहाना भट्ट को सबसे मजबूत कंटेस्टेंट्स बता रहे हैं। लोगों का ये मानना है कि इन चारों में से ही कोई ट्रॉफी को अपने नाम करने वाला है। इस बीच ये खबर सामने आई है कि बिग बॉस 19 का टिकट टू फिनाले इस कंटेस्टेंट को मिल गया है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

bigg boss 19 update

pic credit- jio hotstar

गौरव खन्ना बने नंबर 1

बिग बॉस 19 का फिनाले करीब आते ही शो अपने सबसे रोमांचक दौर में पहुंच गया है। अगस्त से शुरू हुआ यह सीजन दर्शकों का फेवरेट बन चुका है। गौरव खन्ना, अश्नूर कौर, आमल मलिक, प्रणीत मोरे, फरहाना भट्ट, तन्या मित्तल, मालती चहर और शहबाज बदेशा ने मिलकर गेम को जबरदस्त बना दिया है। अब बिग बॉस ने टिकट टू फिनाले के चार फाइनल कंटेस्टेंट्स का ऐलान कर दिया है गौरव खन्ना, अश्नूर कौर, प्रणीत मोरे और फरहाना भट्ट। आमल मल्लिक, तन्या मित्तल, शहबाज बदेशा और मालती चहर बाहर हो गए। फरहाना भट्ट ने चौथा स्पॉट हासिल किया, चौथे राउंड में फरहाना ने आमल मल्लिक को हरा दिया। आमल टास्क में फेल हो गए, जिससे फरहाना फिनाले की आखिरी दावेदार बनीं। गौरव खन्ना ने तीसरा स्थान पक्का किया, जब तीसरे राउंड में उन्होंने मालती चहर को मात दी। दूसरे राउंड में प्रणीत मोरे और शहबाज बदेशा के बीच मुकाबला था। गौरव की मदद से प्रणीत ने जीत हासिल की अश्नूर कौर ने पहला टिकट जीता, जब उन्होंने तन्या मित्तल को हराया। अब ये खबर सामने आई है कि गौरव खन्ना इन सबको पछाड़कर फिनाले में पहुंच गए हैं।

End of Feed