Bigg Boss 19 Gaurav Khanna Promo Video Out Now: सलमान खान का धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' टीवी पर धूम मचाने के लिए तैयार है। सलमान खान के 'बिग बॉस 19' के प्रीमियर में अब कुछ ही वक्त बाकी रह गया है, ऐसे में दर्शकों की धड़कनें भी तेज हो गई हैं। 'बिग बॉस 19' को दिलचस्प बनाने के लिए मेकर्स भी भरपूर तैयारियों में जुटे हुए हैं। कंटेस्टेंट्स से लेकर बिग बॉस 19 की थीम पर खूब प्यार किया जा रहा है। खास बात तो यह है कि 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) का बेसब्री से इंतजार कर रहे दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ाने के लिए मेकर्स ने पहले कंफर्म कंटेस्टेंट का प्रोमो वीडियो भी रिलीज कर दिया है। 'बिग बॉस 19' से जुड़े इस प्रोमो वीडियो को देखकर दर्शकों का उत्साह सातवें आसमान पर है।
फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार
यह भी पढ़ें: Exclusive: बिग बॉस 19 के सेट से सामने आई सलमान खान की पहली झलक, शो की थीम पर भाईजान ने कही ये बात
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) का प्रोमो वीडियो देखकर यह दावा किया जा सकता है कि ये कंटेस्टेंट कोई और नहीं बल्कि टीवी के सबसे चहीते कलाकार गौरव खन्ना हैं, जिन्होंने 'अनुपमा' के अनुज बनकर धाक जमाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। वहीं अब गौरव खन्ना सलमान खान के धमाकेदार शो के साथ टीवी पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। प्रोमो वीडियो में नजर आया कि गौरव खन्ना 'न जाने कहां से आया है...' गाने पर डांस करते हुए एंट्री करते हैं। वीडियो में उनका चार्म और मुस्कान देख फैंस भी बेहद खुश नजर आए।
कब होगा 'बिग बॉस 19' का प्रीमियर
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) का इंतजार कर रहे दर्शकों को बता दें कि शो का प्रीमियर 24 अगस्त को कलर्स टीवी पर रात के 10:30 बजे होगा। लेकिन इससे पहले 9 बजे ही 'बिग बॉस 19' का प्रीमियर जियो हॉटस्टार पर हो जाएगा। इस बार शो की थीम राजनीति है, जिसमें कंटेस्टेंट भी दो दलों में नजर आएंगे। गौरव खन्ना के अलावा कई टीवी और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अपनी किस्मत आजमाने के लिए तैयार हैं।
