Bigg Boss 19: सलमान खान की फटकार ने बदला गौरव खन्ना का गेम, कप्तान बनने का मिला सुनहरा मौका

Bigg Boss 19 Update: कलर्स टीवी का धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। शो के फैन पेज ने दावा किया है कि गौरव खन्ना कैप्टेंसी की रेस में शामिल हो चुके हैं और खुद को दूसरा दावेदार बनाया। इस खबर से गौरव के फैंस काफी खुश हैं।

Bigg Boss 19 Update: सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में आए दिन जनता को नए तमाशे देखने को मिलते हैं। घर में मौजूद 15 कंटेस्टेंट एक दूजे से कभी खाने, सफाई, ड्यूटी और पता नहीं कई चीजों के लिए आपस में भिड़ते हैं। दिन पर दिन शो में ट्विस्ट और टर्न्स लाकर मेकर्स जनता का दिल छूने की कोशिश कर रहे हैं। इस शो में नजर आ रहे हैं टीवी के मोस्ट पॉपुलर एक्टर गौरव खन्ना। गौरव भले ही कुछ दिनों से ज्यादा कैमरे के आगे नजर नहीं आए लेकिन अपनी वफादारी दिखाते हुए जनता उन्हे प्यार दे रही है। अभी कुछ ही देर पहले गौरव खन्ना को लेकर 'बिग बॉस 19' के घर से बड़ी खबर सामने आई है।

BB 19

Image Source: Jio Hotstar

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के फैन पेज 'बिग बॉस तक ' ने दावा किया है कि गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) कैप्टेंसी के लिए दूसरे दावेदार बन गए हैं। इस हफ्ते की कैप्टेंसी की दावेदारी की रेस में कुनिका सदानंद, फरहाना भट्ट, अभिषेक बजाज, गौरव खन्ना और आवेज दरबार बनेंगे। ऐसे में सिर्फ दो ही कंटेस्टेंट ही इसमें से चुने गए वो निकले गौरव खन्ना और फरहाना भट्ट। ये भी बताया गया है कि इन दोनों में से कौन कैप्टेन बनेगा इसके फैसले में नेहल चुड़ासमा का हाथ होगा।

End of Feed