Bigg Boss 19 Salman Khan Slams These Two Contestant: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' को शुरू हुए जल्द ही एक सप्ताह पूरा होने वाला है। हर कंटेस्टेंट अपनी-अपनी गेम से दर्शकों को इंप्रेस करने की कोशिश कर रहा है। वहीं 'बिग बॉस 19' के पहले वीकेंड का वार की शूटिंग भी पूरी हो चुकी है। यूं तो सीजन के पहले वीकेंड का वार पर चार चांद लगाने के लिए बॉलीवुड स्टार्स भी मौजूदगी दर्ज कराएंगे। लेकिन अब शो को लेकर खबर आ रही है कि सलमान खान (Salman Khan) ने पहले वीकेंड का वार पर दो कंटेस्टेंट्स को आड़े हाथों लिया और जमकर उन्हें लताड़ लगाई।
फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के पहले वीकेंड का वार पर सलमान खान (Salman Khan) ने तान्या मित्तल और अमाल मलिक को आड़े हाथों लिया। 'बिग बॉस 19' के फैनपेज ने इससे जुड़ा अपडेट देते हुए कहा, "वीकेंड का वार' अपडेट। सलमान खान ने तान्या मित्तल और अमाल मलिक को लताड़ लगाई है। इसके साथ ही सलमान खान ने बताया है कि लोग मृदुल तिवारी और नतालिया का बॉन्ड पसंद कर रहे हैं।" बता दें कि 'बिग बॉस 19' में तान्या मित्तल की बातें सुन दर्शकों ने भी उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है। वहीं अमाल मलिक को लेकर लोगों का मानना है कि वह अपने 'हम' में जी रहे हैं और बहुत ओवरकॉन्फिडेंट हो रहे हैं। अमाल मलिक ने 'बिग बॉस 19' में ये तक कहा था कि आवेज दरबार और नगमा मिराजकर को उनकी वजह से काम मिलता है।
बता दें कि इस सप्ताह 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के वीकेंड का वार पर 'बागी 4' की कास्ट अपनी मौजूदगी दर्ज कराएगी। टाइगर श्रॉफ, हरनाज संधू और सोनम बाजवा सलमान खान के शो का हिस्सा बनेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान के शो में ही 'बागी 4' के ट्रेलर से भी पर्दा उठेगा।
