Bigg Boss 19: गौरव खन्ना को मिली फरहाना भट्ट से शिकस्त, कैप्टेन बन करेंगी घरवालों का जीना दुश्वार

Bigg Boss 19: रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' इन दिनों घर-घर सुर्खियों में हैं। हाल ही में शो से जुड़ी खबर सामने आई है कि इस हफ्ते घर की कप्तान बनी हैं फरहाना भट्ट। घरवालों ने मिलकर फरहाना भट्ट को घर का नया कप्तान बनाया तो दूसरी तरफ गौरव खन्ना को हार मिली।

Bigg Boss 19 New Captain: टीवी दुनिया का धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। शो को लगातार जनता से भरपूर प्यार मिल रहा है जिससे मेकर्स का फायदा हुआ। हर दिन कोई नया तमाशा दर्शकों का मनोरंजन करता है। खाने से लेकर घर की ड्यूटी तक इन चीजों को लेकर कंटेस्टेंट आपस में हमेशा भिड़ते हैं। आज टीआरपी लिस्ट सामने आएगी जिसमें 'बिग बॉस 19' रेटिंग देखने के लिए लोग बेताब हैं। जैसा कि आपको मालूम है कल घर में कैप्टेंसी टास्क हुआ जिसकी विनर फरहाना भट्ट निकलीं और वो गद्दी की दावेदार बनीं। दूसरी दावेदार गौरव खन्ना बने और दोनों में से कौन घर का नया कप्तान बना इसका रिजल्ट सामने आ चुका है। अभिषेक बजाज को हटाकर फरहाना भट्ट नहीं कप्तान बनी।

End of Feed