Bigg Boss 19 Update: फेमस रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' का बज लगातार दर्शकों के बीच बढ़ता हुआ नजर आया। घर में अब कुल 14 कंटेस्टेंट बचे हैं जो शो की ट्रॉफी जीतने की रेस में दौड़ रहे हैं। शो में घरवालों के बीच तमाशा होता है तो टीआरपी भी जबरदस्त आती है। अब कल के एपिसोड में फरहाना भट्ट ने खुलासा किया वो शादी के नाम से डरती हैं। फरहाना के इस खुलासे से जनता हैरान है कि आखिर ऐसा कंटेस्टेंट के साथ क्या हुआ था?
Image Source: Jio Hotstar
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में कल फरहाना भट्ट (Farhana Bhatt) और कुनिका सदानंद (Kunickaa Sadanand) के बीच पर्सनल लाइफ को लेकर खुलासे हो रहे थे। कंटेस्टेंट फरहाना भट्ट ने बताया कि उन्हे शादी से डर लगता है। कुनिका के पूछने पर फरहाना कहती हैं कि उनके माता-पिता का तलाक हो चुका है। जब मेरी माँ 26 साल की थी तब मेरे पिता का किसी दूसरी औरत संग अफेयर था। मैंने आज तक पिता को नहीं देखा सिर्फ तस्वीरों में उनकी शक्ल देखी है। फरहाना ने ये भी कहा कि उनके लिए ये एक ट्राउमा है और पिता ने दूसरी शादी भी कर ली है। ये सुन कुनिका सदानंद शॉक हो जाती हैं। फरहाना की आपबीती सुन कुनिका भी बताती हैं, 'मैं 9 साल आपने बेटे के लिए लड़ी, यहां कमाती थी बॉम्बे में फिर भाग गई दिल्ली कोर्ट। एक दिन मेरे बेटे ने मुझे से बोला कि माँ प्लीज आप दोनों में से कोई तो हार मान लो, वरना मेरी पढ़ाई खराब हो जाएगी। तब मैंने बोला कि मैं नहीं लडूँगी।
सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में कि बात करें तो घर की कप्तान फरहाना भट्ट हैं। कल बीते दिन घर में नॉमिनेशन टास्क हुआ जिसमें कंटेस्टेंट ने एक दूजे को लेकर भड़ास निकाली। इस दौरान नेहल चुड़ासमा और तान्या मित्तल के बीच स्ट्रगल को लेकर लड़ाई हुई। सिर्फ यही नहीं अब घर से बेघर होने के लिए प्रणित मोरे, अमाल मलिक, तान्या मित्तल, जीशान कादरी नीलम गिरी, अशनूर कौर, नेहल चुड़ासमा और कुनिका सदानंद नॉमिनेटेड हैं। देखना दिलचस्प होगा कि घर से आखिरकार कौन एलिमिनेट होगा। पिछले हफ्ते आवेज दरबार का शो से पत्ता कटा जिससे जनता नाराज है।
