'बहुत बातें हैं...', आवेज दरबार ने GF नगमा के साथ कंफर्म किया ब्रेकअप? नेशनल TV पर शादी के लिए किया था प्रपोज

Awez Darbar Statement Amit Breakup With Nagma: दावा है कि यूट्यूबर आवेज दरबार का नगमा के साथ ब्रेकअप हो गया. इसी बीच अब आवेज दरबार का एक बयान सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. फैंस का मानना है कि आवेज ने नगमा से ब्रेकअप का हिंट दे दिया.

Awez Darbar On Nagma Mirajkar Breakup Rumors: मशहूर इन्फ्लूएंसर और बिग बॉस 19 में नजर आने वाले आवेज दरबार अपने रिश्ते की वजह से अचानक ही सुर्खियों में आ गए हैं. हाल ही में आवेज दरबार ने इफ्तार पार्टी दी, जिसमें उन्होंने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया. इस पार्टी में बिग बॉस 19 के कलाकारों के अलावा टीवी के कई स्टार्स पहुंचे, लेकिन उनकी गर्लफ्रेंड नगमा किसी को नजर नहीं आईं, जिस वजह से हर कोई हैरान हुआ. दावा किया गया है कि आवेज और नगमा में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है. दावा ये भी है कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है. अब इन खबरों पर आवेज दरबार ने चुप्पी तोड़ी है.

awez

Instagram

आवेज दरबार ने कंफर्म किया ब्रेकअप

आवेज दरबार (Awez Darbar) ने अपने ब्रेकअप की खबरों के बीच टेली मसाला को एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया जिससे नगमा संग उनके ब्रेकअप की खबरों में और हवा मिल गई. इस इंटरव्यू में उनसे पूछा गया कि क्या नगमा ने बर्थडे पर उन्हें कोई खास गिफ्ट दिया है? इस पर उन्होंने कहा कि इसके बारे में हम अच्छे से बैठ के एक साथ प्यार से बात करेंगे, क्योंकि बहुत सारी बातें हैं, बताऊंगा आपको कभी.' उनके इस जवाब से लगा कि आवेज दरबार बहुत कुछ कहना चाहते हैं लेकिन वह बयान से मामले को बढ़ाना नहीं चाहते हैं.

End of Feed