Bigg Boss 19 Update: बिग बॉस 19' के लॉन्च होने का इंतजार हर कोई कर रहा है। ये रियलिटी शो 24 अगस्त को टीवी पर दस्तक देने वाला है। इस बार भी सलमान खान ही शो के होस्ट होंगे। मेकर्स इन दिनों बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री के स्टार्स को बिग बॉस 19 के लिए अप्रोच कर रहे हैं। हर दिन कोई न कोई सेलिब्रेटी का शो से नाम जुड़ रहा है। हाल ही में ये खबर सामने आई कि अनुपमा फेम पारस कलनावत और बिग बॉस के मेकर्स के बीच बातचीत चल रही है। हालांकि टीवी एक्टर पारस कलनावत ने ये साफ कर दिया है कि वो इस शो का हिस्सा नहीं बनेंगे।
Pic Credit- Paras Kalnawat/ Salman Khan (instagram)
बिग बॉस 19 में नहीं नजर आएंगे पारस कलनावत
टीवी एक्टर पारस पारस कलनावत ने अनपुमा से अपनी पहचान बनाई है। आए दिन वो किसी न किसी वजह से चर्चा में रहते हैं। अब ये रिपोर्ट सामने आई है कि वो बिग बॉस 19 में नजर आएंगे। इस विषय पर पारस ने जूम से खास बातचीत की है। एक्टर ने बताया है कि वो बिग बॉस 19 का हिस्सा नहीं बनने वाले हैं। इस बारे में एक सोर्स ने खुलासा किया कि पारस को बिग बॉस 19 का ऑफर मिला था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया क्योंकि वे अभी इसके लिए तैयार नहीं हैं। हालांकि फैंस चाहते थे कि टीवी एक्टर पारस कलनावत इस शो में बतौर कंटेस्टेंट नजर आए।
चर्चा में रहते हैं टीवी एक्टर पारस कलनावत
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पारस कलनावत ने एक समय पर एक्ट्रेस और सोशल मीडिया स्टार उर्फी जावेद को डेट किया था। हालांकि बाद में दोनों अलग हो गए। आज भी पारस और उर्फी अच्छे दोस्त है। बताते चलें कि पारस कलनावत ने टीवी सीरियल अनुपमा में समर शाह का किरदार निभाया था। शो में उनकी एक्टिंग को लोगों ने काफी पसंद किया था। टीवी एक्टर पारस कलनावत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं।
