Bigg Boss 19 के इस कंटेस्टेंट को मिला क्रिकेटर मोहम्मद सिराज का साथ, कमेंट कर बोले- ट्रॉफी साथ लेकर आना...

Bigg Boss 19 This Contestant Gets Mohammed Siraj Support: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' के एक कंटेस्टेंट को क्रिकेट की दुनिया के धुरंधर मोहम्मद सिराज का सपोर्ट मिला है। उन्होंने कमेंट कर कंटेस्टेंट से कहा कि वह ट्रॉफी अपने साथ लेकर आए। मोहम्मद सिराज के इस कदम ने फैंस को भी हैरान कर दिया है।

Bigg Boss 19 This Contestant Gets Mohammed Siraj Support: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धमाल मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' में आए दिन कंटेस्टेंट्स के बीच धमाल देखने को मिल रहा है। कुछ कंटेस्टेंट्स ऐसे भी रहे हैं जिन्होंने लोगों का दिल जीतने में तो कोई कसर नहीं छोड़ी। साथ ही सेलेब्स को भी अपना दीवाना बना लिया है। हाल ही में एक कंटेस्टेंट को क्रिकेट की दुनिया के धुरंधर मोहम्मद सिराज का सपोर्ट मिला है। उन्होंने खुद इंस्टाग्राम पर कमेंट कर कहा कि अपने साथ ट्रॉफी जरूर लाना। मोहम्मद सिराज के इस कमेंट ने 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के दर्शकों को हैरान करके रख दिया है।

mohammed siraj on salman khan

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार, मोहम्मद सिराज इंस्टाग्राम

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) का वो कंटेस्टेंट कोई और नहीं बल्कि हैदराबाद से आने वाले बसीर अली हैं। बसीर अली के इंस्टाग्राम एकाउंट से एक वीडियो शेयर हुआ, जिसमें वह अमाल मलिक से बातें करते दिखाई दिये। उन्होंने कहा, "हमारे मोहम्मद सिराज, मैं उनसे बहुत प्यार करता हूं। हम दोनों का करियर एक ही वक्त पर शुरू हुआ। वो हैदराबाद से हैं।" बसीर अली के इंस्टाग्राम पर साझा हुए वीडियो के कैप्शन में भी लिखा नजर आया, "जो प्यार और सम्मान बसीर के मन में मोहम्मद सिराज के लिए है, वो जबरदस्त है। दो ड्रीमर जिन्होंने अपना सफर हैदराबाद से एक ही वक्त पर शुरू किया था। दोनों ही अपनी लगन और मेहनत से अपना रास्ता बना रहे हैं।"

End of Feed