Bigg Boss 19: ब्रेकअप के दर्द में अमाल मलिक ने लिखा था ये गाना, एक-एक लाइन लिखते हुए टूटा था दिल

Bigg Boss 19: सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में नजर आ रहे अमाल मलिक (Amaal Mallik) ने खुलासा किया कि उन्होंने बॉलीवुड का सबसे हिट गाना तब लिखा जब वो ब्रेकअप के दर्द से गुजर रहे थे। अमाल ने गाने के पीछे की पूरी स्टोरी भी बताई।

Bigg Boss 19: सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में आए दिन कोई ना कोई बड़ा धमाका होता रहता है। शो में ट्विस्ट और टर्न्स की जमकर बारिश हो रही है। इस समय शो में नजर आ रहे अमाल मलिक सुर्खियों में बने हुए हैं। अमाल मलिक को कई लोग सपोर्ट कर रहे हैं तो कई ट्रोल भी। अभी हाल ही के एपिसोड में अमाल मलिक ने लव लाइफ में मिले दर्द को लेकर खुलासा किया। अमाल ने बताया कि कैसे उन्होंने ब्रेकअप के दर्द में बॉलीवुड को हिट गाना दिया।

Bigg Boss 19

Image Source: Jio Hotstar

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में अमाल मलिक (Amaal Mallik) बताते हैं कि मैं एक ब्रेकअप के दर्द से गुजर रहा था। मैं एक ट्रिप के लिए बाहर जा रहा था कि तभी म्यूजिक कम्पीजर शशांक ने मुझे रोक दिया। ट्रिप पर जाने से पहले शशांक ने गाना ऑफर किया। ब्रेकअप के दर्द में मैंने फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया का गाना 'रोके ना रुके नैना' लिखा। मैंने शुरुआत में तो उन्हें गाना बनाने से मना किया लेकिन शशांक चाहता था कि मैं ट्रिप पर काम करूं। हम जब एक दूजे से अलग हो रहे थे और आखिरी बार एक दूजे को देखने वाले थे। तभी मैंने वो लाइन लिखी 'हाथों की लकीरें दो मिलती जहां हैं, जिसको पता है बता दे जगह वो कहां है' ये लाइन सीधा मेरे दिल से निकली थीं। ये सुन सभी शॉक हो गए कि आखिर एक दिल में भरे दर्द में भी अमाल मलिक ने बॉलीवुड को ब्लॉकबस्टर गाना दिया। आए दिन अमाल 'बिग बॉस 19' के घर में अपनी निजी लाइफ से जुड़े राज खोलते हैं। कुछ एपिसोड पहले अमाल मलिक ने खुलासा किया था कि उनका ब्रेकअप धर्म के चलते टूटा था। अमाल और उनकी गर्लफ्रेंड का धर्म अलग था और उनका परिवार नहीं चाहता था कि वो अमाल के साथ रहे।

End of Feed