Bigg Boss 19 Amaal Mallik May Out From Show: सलमान खान के धमाकेदार शो "बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर लोगों का खूब मनोरंजन किया हुआ है। 'बिग बॉस 19' में गेम के चक्कर में आए दिन रिश्ते बदलते हुए नजर आ रहे हैं। बीते सप्ताह तो बिग बॉस ने कंटेस्टेंट्स को दिवाली का तोहफा देते हुए किसी को भी बेघर नहीं किया था। लेकिन अब 'बिग बॉस 19' से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि अमाल मलिक बीच गेम से ही बाहर हो सकते हैं। साथ ही 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) मेकर्स डबल एविक्शन करके गेम में बड़ा ट्विस्ट ला सकते हैं।
फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के फैनपेज यानी बीबीतक के मुताबिक, 'बिग बॉस 19' से अमाल मलिक एग्जिट ले सकते हैं, हालांकि ये एग्जिट उनके स्वास्थ्य के कारण होगी। ट्वीट में आगे बताया गया कि अमाल मलिक कुछ ही वक्त के लिए बिग बॉस 19 से बाहर होंगे। उनके जाने के बाद 'बिग बॉस 19' से एक शॉकिंग एविक्शन होगा, जिसमें किसी मजबूत कंटेस्टेंट को बाहर निकाला जाएगा। लेकिन वो कंटेस्टेंट घर जाने की जगह सीक्रेट रूम में जाएगा। वहीं बाद में अमाल मलिक भी सीक्रेट रूम में उनके साथ कदम रखेंगे। हालांकि 'बिग बॉस तक' ने ये साफ कर दिया कि इस बात की आधिकारिक पुष्टि करना अभी मुश्किल है। 'बिग बॉस 19' से जुड़ी इस बात को सुन दर्शकों ने सीजन 13 को याद करना शुरू कर दिया, जहां सिद्धार्थ शुक्ला और पारस छाबड़ा कुछ वक्त के लिए सीक्रेट रूम में साथ थे।
बता दें कि 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में इस सप्ताह चार कंटेस्टेंट्स घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए हैं। इस लिस्ट में गौरव खन्ना, नेहल चुडासमा, बसीर अली और प्रणित मोरे का नाम शामिल है। दर्शकों ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया है कि इस सप्ताह नेहल चुडासमा घर से बेघर हो सकती हैं। लेकिन लोगों का ये भी कहना है कि अगर बिग बॉस ने अपनी गेम खेली तो वह किसी दूसरे कंटेस्टेंट को बाहर कर सकते हैं।
