'इसका पूरा खानदान खत्म कर दूं...'- BB 19 में अमाल मलिक ने दी अभिषेक बजाज को धमकी, अब जमकर हो रही है थू-थू

Bigg Boss 19 Amaal Mallik Getting Troll Brutally: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' में बीते दिन अमाल मलिक और अभिषेक बजाज का झगड़ा हुआ। इस झगड़े के बाद अमाल मलिक ने अभिषेक बजाज के लिए कुछ ऐसी बातें कहीं, जिसपर अब सिंगर की जमकर थू-थू हो रही है।

Bigg Boss 19 Amaal Mallik Getting Troll Brutally: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने बीते शुक्रवार को आए एपिसोड में जमकर बवाल हुआ। 'बिग बॉस 19' में अमाल मलिक और अभिषेक बजाज के बीच जमकर लड़ाई हुई। ये लड़ाई इस कदर बढ़ गई कि अमाल मलिक और अभिषेक बजाज एक-दूजे के साथ धक्का-मुक्की पर उतर आए। जहां कुछ कंटेस्टेंट्स ने अमाल मलिक को समर्थन दिया तो वहीं कुछ कंटेस्टेंट्स अभिषेक बजाज को सपोर्ट करते नजर आए। लेकिन झगड़े के बाद ही अमाल मलिक (Amaal Mallik) ने अभिषेक बजाज के लिए कुछ ऐसी बात कह दी, जिसके लिए अब वह बुरी तरह ट्रोल हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर अमाल मलिक की जमकर थू-थू भी हो रही है।

End of Feed