Bigg Boss 19 में नजर आएगा ये कॉमेडियन, कपिल शर्मा की दादी बन लगाया था हंसी का तड़का !

Bigg Boss 19: रियलिटी शो 'बिग बॉस' अपने 19वें सीजन के साथ जल्द ही टीवी पर लौटने वाला है। ऐसे में इस बीच खबर सामने आई है कि इस शो के लिए मशहूर कॉमेडियन को अप्रोच किया है जिसने परदे पर कपिल शर्मा की दादी का किरदार निभाकर सुर्खियां बटोरी थीं।

Bigg Boss 19: सलमान खान का विवादित शो 'बिग बॉस 19' के लॉन्च होने का इंतजार हर कोई कर रहा है। सिर्फ यही नहीं शो अपने 19 वें सीजन के साथ 24 अगस्त को टीवी पर दस्तक देगा। हर बार की तरह इस बार भी सलमान खान इस होस्ट करेंगे जो कंटेस्टेंट की खटिया खड़ी करते हुए दिखाई देंगे। जैसे जैसे प्रीमियर की डेट पास आ रही है दर्शकों के दिलों की धड़कन भी तेज हो रही है। खबर सामने आ रही है कि शो में हंसी का तड़का लगाने के लिए 'बिग बॉस' के मेकर्स ने एक मशहूर कॉमेडियन को अप्रोच किया है।

Ali Asgar in Bigg Boss 19

Image Source: Jio hotstar

रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) से जुड़ी एक खबर सामने आई है कि मेकर्स ने असली असगर (Ali Asgar) को ऑफर भेजा है। कपिल शर्मा शो में अली असगर ने दादी का रोल प्ले किया था जिसे दर्शकों से भरपूर प्यार भी मिला था। दादी बन पता नहीं अली ने किन किन एक्टर को पप्पी भी दी है। दादी का किरदार निभाकर अली ने जनता का दिल तो जीत लिया था लेकिन अब वो कई समय से टीवी स्क्रीन से गायब चल रहे हैं। कपिल शर्मा शो छोड़ने के बाद अली मानों गायब से हो गए। ऐसे में मेकर्स ने 'बिग बॉस 19' का हिस्सा बनाने के लिए काफी उत्सुक हैं।

End of Feed