Bigg Boss 19: चौथे हफ्ते इस कंटेस्टेंट ने बनाई लोगों के दिल में जगह, पॉपुलैरिटी लिस्ट शामिल हुए ये चार अन्य नाम

Bigg Boss 19 Popular Contestant: रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के चौथे हफ्ते की मोस्ट पॉपुलर कंटेस्टेंट की लिस्ट सामने आ चुकी है। जी हां, 15 कंटेस्टेंट में से इन 5 लोगों को पॉपुलैरिटी लिस्ट में लोगों ने शामिल किया है जो पूरे हफ्ते सुर्खियों में रहे और सभी का दिल जीता।

Bigg Boss 19 Popular Contestant: सलमान खान का धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' इन दिनों हर जगह सुर्खियों में बना हुआ है। कमाल की बात तो ये है कि इस शो को टीवी से ज्यादा ओटीटी प्लैटफॉर्म पर देखा जा रहा है। ओटीटी पर 'बिग बॉस 19' के वॉच आवर्स काफी ज्यादा है। पिछले हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में शो को 1.4 रेटिंग मिली थी। घर में कंटेस्टेंट्स इस शो को हिट बनाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। अभी हाल ही में शो 'बिग बॉस 19' मे पिछले हफ्ते के मोस्ट पॉपुलर कंटेस्टेंट की लिस्ट सामने आई है, जानिए किसने किया टॉप।

Bigg Boss 19 Popular Contestant

Image Source: Jio Hotstar

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के फैन पेज 'बिग बॉस तक' ने चौथे हफ्ते के मोस्ट पॉपुलर कंटेस्टेंट की लिस्ट जारी कर दी है। इस बार लिस्ट में पहला स्थान पाकर अभिषेक बजाज (Abhishek Bajaj) ने बाजी मार ली। अभी हाल ही में अभिषेक बजाज कैप्टेंसी की गद्दी पर बैठे हैं। दूसरा नाम बसीर अली (Baseer Ali) हैं जिन्हे जनता से भरपूर प्यार मिल रहा है। तीसरे नंबर पर और कोई नहीं बल्कि घर की कहलाई जाने वाली दंग लेडी फरहाना भट्ट (Farhana Bhatt) हैं। चौथे स्थान पर हैं गौरव खन्ना (Gaurav Khanna), जी हाँ टीवी के मोस्ट पॉपुलर एक्टर के चलते इस लिस्ट में कंटेस्टेंट को जगह मिली।

End of Feed