Bigg Boss 19 Update: कलर्स टीवी का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' इन दिनों काफी सुर्खियों में बना हुआ है। मेकर्स दिन पर दिन इस शो को मजेदार बनाने के लिए नई तिगडम लगाते हैं। पिछले हफ्ते आवेज दरबार के एलिमिनेशन के बाद अब शो में कुल 14 कंटेस्टेंट ही बचे हैं। आए दिन इन कंटेस्टेंट के बीच घर के नाम या खाने को लेकर महाभारत छिड़ी रहती है। अब इस बीच कंटेस्टेंट अभिषेक बजाज इन दिनों अपनी प्रोफेशनल से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। रुमर्स हैं कि 'बिग बॉस 19' के मेकर्स ने अभिषेक बजाज की एक्स वाइफ आकांक्षा जिंदल को शो के लिए अप्रोच किया है। क्या ये पूरी खबर जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।
Image Source: Instagram
ये भी पढ़ें: Bigg Boss 19 Written Update: जंग का अखाड़ा बना बिग बॉस का घर, कैप्टेंसी में फुस्स साबित हुईं फरहाना भट्ट
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के गलियारों से उड़ती हुई खबर सामने आई कि मेकर्स ने अभिषेक बजाज (Abhishek Bajaj) की एक्स वाइफ आकांक्षा जिंदल को शो के लिए अप्रोच किया। आकांक्षा जिंदल (Akanksha Jindal) को वाइल्ड कार्ड एंट्री बनाकर शो का हिस्सा बना सकते हैं मेकर्स। ये तो सभी को मालूम है कि अभिषेक बजाज और आकांक्षा जिंदल ने साल 2017 में शादी की थी लेकिन 2020 में दोनों ने तलाक लेकर रास्ते अलग कर लिए थे। अभी हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान आकांक्षा ने खुलासा किया कि शादी के कुछ दिनों बाद अभिषेक के रंग ढंग बदल गए थे। अभिषेक बजाज आकांक्षा जिंदल पर पाबंदिया लगाने लगे थे। बातों बातों में आकांक्षा ने खुलासा किया कि अभिषेक बजाज ने उन्हे धोखा दिया था। हालांकि मेकर्स और आकांक्षा की तरफ से इन रुमर्स पर कोई बयान सामने नहीं आया है।
अगर 'बिग बॉस 19' में आकांक्षा जिंदल की एंट्री होती है तो अभिषेक बजाज संग उनकी टूटी शादी के राज सभी के सामने आ जाएंगे। वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की लिस्ट में नाम अमाल मलिक की गर्लफ्रेंड का भी शामिल है। बता दें इस हफ्ते घर से नॉमिनेट होने के लिए अमाल मलिक, अशनूर कौर, जीशान कादरी, नीलम गिरी, प्रणित मोरे, कुनिका सदानंद, नेहल चुड़ासमा और तान्या मितल का नाम शामिल है। 'बिग बॉस 19' अब अपने छठे हफ्ते में कदम रख चुका है।
