Bigg Boss 19 Fight Alert: घर घर मशहूर रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' का क्रेज दिन पर दिन बढ़ रहा है। शो का हर एक एपिसोड धमाल मचा रहा है जिससे मेकर्स को बहुत फायदा हो रहा है। इस समय घर के कप्तान अभिषेक बजाज है। अभी हाल ही में अपडेट सामने आई है कि शो में अभिषेक बजाज और बसीर अली के बीच कप्तान की ड्यूटी को लेकर घमासान युद्ध होगा। दोनों ही एक दूजे पर सवाल उठाएंगे कि तभी अभिषेक बजाज बसीर अली को कुछ ऐसा कह देंगे कि छोटी सी लड़ाई बड़ी में तब्दील हो जाएगी।
Image Source: Jio Hotstar
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) की लाइव फ़ीड की अपड़े देते हुए फैन पेज ने पोस्ट किया कि बसीर अली और अभिषेक बजाज (Abhishek Bajaj) के बीच आज भयंकर लड़ाई होने वाली है। आज के एपिसोड में बसीर अली (Baseer Ali) अभिषेक को "फ्लॉप कैप्टन" कहकर फटकार लगाएंगे। घर में गंदे बाथरूम, वॉशरूम और कंटेनरों से भरे ड्रेसिंग रूम का दिखाएंगे। यहाँ तक कि उन्होंने घरवालों को भी घसीटकर इस बेकार कैप्टेंसी को को दिखाने की कोशिश कर मुद्दा बनाया। दोनों के बीच बात तब बिगड़ी जब अभिषेक बजाज बसीर अली को 'लचक' कहते हैं। ऐसे में बसीर अली गुस्से में कहते हैं, 'क्या तुम मेरी सेक्सुअलिटी पर सवाल उठा रहे हो? क्या मेरी चाल का मज़ाक उड़ा रहे हो?"
सिर्फ यही नहीं बसीर अभिषेक को 'दोगला' इंसान कहकर भी बुलाएंगे। दोनों ही कंटेस्टेंट के घर को लड़ाई का अखाड़ा बना देंगे। अभिषेक और बसीर अली के बीच लड़ाई हाथापाई तक भी पहले पहुँच चुकी है। बता दें इस हफ्ते घर से एलिमिनेट होने के लिए मृदुल तिवारी, गौरव खन्ना, नीलम गिरी, अशनूर कौर और प्रणित मोरे नॉमिनेटेड हैं। देखना दिलचस्प होने वाला है कि इस हफ्ते घर से बेघर कौन होगा। वहीं इस समय नेहल चुड़ासमा सीक्रेट रूम में बैठकर घरवालों पर नजर रख रही हैं।
