Bigg Boss 19: गलती के बाद अभिषेक बजाज के बर्ताव से खफा हुए कंटेस्टेंट, बहसबाजी से चिड़िया घर बना शो

Bigg Boss 19 Promo: सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के मेकर्स ने एक नया प्रोमो रिलीज किया है। नॉमिनेशन के बाद अभिषेक बजाज का बर्ताव देख घरवालों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुँच गया। पूरे घर में सिर्फ बहसबाजी करते हुए ही नजर आए। यहाँ देखे प्रोमो।

Bigg Boss 19 Promo: कलर्स टीवी का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में कुछ ऐसा होगा आज के एपिसोड में जिसे किसी को उम्मीद नहीं होगी। इस हफ्ते नॉमिनेशन में ट्विस्ट का तड़का लगाएंगे मेकर्स जो काफी मजेदार होने वाला है। वैसे आपको स्पॉइलर देते हुए बता दें कि अभिषेक बजाज और अशनूर कौर की एक गलती के चक्कर में पूरा घर नॉमिनेशन के बवंडर में फंस चुका है। ऐसे में घरवाले जो पहले से ही गुस्सा था लेकिन इस आग में घी डाला अभिषेक बजाज के बर्ताव ने जो गलती कर भी पछता नहीं रहे। अब हाल ही में इस पूरे तमाशे का प्रोमो मेकर्स ने सोशल मीडिया पर रिलीज कर डाला।

Bigg Boss 19 Promo

Image Source: Jio Hotstar Reality Instagram

रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के प्रोमो कि शुरुआत हुई फरहाना भट्ट से गुस्से में आकर अभिषेक-अशनूर पर चिल्लाते हुए कहती हैं, 'तुम दोनों का दिमाग खराब है क्या बच्चे हो? वहीं गौरव खन्ना भी अशनूर पर भड़कते हुए कहा कि है मेरी टीम बच्चों की और तुम सबसे बड़ी बच्ची हो। सभी घरवाले नॉमिनेशन कांड के बाद अभिषेक बजाज (Abhishek Bajaj) का बिना पछतावे में डूबा हुआ व्यवहार देख गुस्से में आ जाएंगे। नीलम गिरी कहती हैं कि अभिषेक को बिल्कुल भी पछतावा नहीं की उसकी वजह से पूरा घर नॉमिनेट हो गया है। मैं घर का काम नहीं करूंगी। तान्या मित्तल भी कहती हैं 'तू मुंह मत चला। कम से कम अशनूर गलती पर सॉरी तो है लेकिन तू साले आकार गले मिलना चाहता है।' बस फिर तान्या के मुंह से 'साला' शब्द सुन अभिषेक बजाज भी गुस्से में आ जाते हैं। ये प्रोमो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।

End of Feed