Bigg Boss 19 Written Update: सलमान खान का विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' कि शुरुआत अभिषेक बजाज और कुनिका सदानंद की बहस से होगी। अभिषेक चाहते थे कि उन्हे प्रीवर्कआउट मिल जाए जो बसीर के समान में पैक था, लेकिन कुनिका ने झूठ बोलते हुए कंटेस्टेंट को नहीं दिया। बेडरूम में नीलम गिरी अमाल मलिक से कहती है कि तान्या मित्तल अच्छी लड़की है लेकिन अब वो हमारे ग्रुप से बिल्कुल अलग हो चुकी है। घर में बदल रहे रुख के चलते अब अमाल मलिक, नीलम गिरी, शहबाज बडेशा इन चारों का ग्रुप बन गया है। वहीं तान्या और फरहाना भट्ट की दोस्ती भी नए रंग घर को दिखाएगी। 'बिग बॉस 19' के घर में शहबाज बडेशा मालती चाहर के कमेंट से गुस्सा है क्यूंकी वे बसीर अली और नेहल चुड़ासमा के एलिमिनेशन से खुश हैं। शहबाज मालती को इंसानियत दिखाने के लिए कहते हैं।
Image Source: Jio Hotstar
घर में चिंगारी लगती है जब फरहाना और तान्या अभिषेक से कहते हैं, 'तू शादीशुदा तो नहीं है, क्या चल रहा है ये? तेरे घर में कौन सी लड़की है।' इस बात को अभिषेक बजाज हंसी मजाक में छोड़ देते हैं। बाद में अभिषेक जैसे ही अशनूर कौर को बताते हैं कि तान्या और फरहाना उनकी एक्स वाइफ को लेकर टांग खींच रहे हैं कंटेस्टेंट को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। अशनूर गुस्से में फरहाना और तान्या को किसी कंटेस्टेंट के पर्सनल लाइफ पर बोलने के लिए लताड़ देगी। ऐसे में तान्या अशनूर को अभिषेक की वकील कह देगी। पहले इस झगड़े का कारण अभिषेक और अशनूर गौरव को नहीं बताते लेकिन जब बाद में ये बात पता चलती तो कंटेस्टेंट दोस्त मृदुल और प्रणित इसके बारें में बातचीत करते हैं। गौरव अशनूर को सलाह देते हैं कि अभिषेक की पर्सनल लाइफ से जुड़े मुद्दों पर वो ना बोले बाहर ये चीज गलत तरीके से दिखेगी।
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के एपिसोड में अगली सुबह कुनिका सदानंद नेहल और बसीर को याद कर रोती है। इस दौरान मालती कहेंगी कि मैं क्यूं दुखी होंगी बसीर और नेहल के जाने मेरा उनसे कोई कनेक्शन नहीं था। गौरव फरहाना से बात करते हुए कहते हैं कि कुनिका ध्यान खींचने के लिए रोई। फरहाना ने खुलासा करते हुए कहा, "वो नेहल को मोहरा बनाने वाली थी मेरे खिलाफ।" बिग बॉस सभी को असेंबली एरिया में बुलाते हैं और एक क्लिप चलाते हैं जिसमें अभिषेक और अशनूर बिना माइक के बात करते और फुसफुसाते हुए साथ तैरते हुए दिखाई देते हैं। तीन चेतावनियों के बावजूद, वे हँसते रहे। बिग बॉस अभिषेक और अशनूर को एसेंबली रूम से बाहर निकाल देंगे और घरवालों को फैसला लेने को कहेंगे कि क्या इन दोनों कंटेस्टेंट को इस हफ्ते नॉमिनेट करना चाहिए या नहीं? गौरव खन्ना अभिषेक-अशनूर को सपोर्ट करेंगे तो घरवालों के बीच ये चर्चा लड़ाई में तब्दील ओ जाएगी। आखरी फैसला मृदुल लेंगे जो अपने दोस्तों के सपोर्ट में खड़े होंगे, ऐसे में बिग बॉस तीनों के अलावा अन्य 9 कंटेस्टेंट्स को इस हफ्ते घर से बेघर करने के लिए नॉमिनेशन के जाल में फेंक देंगे। इसके बाद घर में पूरा घर अभिषेक और अशनूर पर गुस्सा निकालेंगे। गौरव खन्ना भी अशनूर कौर पर बरसेंगे ये गलती करने के लिए। अन्य घरवाले मृदुल तिवारी को फेल कैप्टेन का टैग देंगे।
