Bigg Boss 18: रजत दलाल के फैंस ने फिर की हदें पार, शो के नैरेटर विजय विक्रम सिंह को दी धमकी

Bigg Boss 18 Voice Artist Vijay Vikram Singh Gets Death Threat From Rajat Dalal: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' में करण वीर मेहरा ने जीत दर्ज की। लेकिन रजत दलाल की हार को उनके फैंस हजम नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने अब बिग बॉस के वॉयस आर्टिस्ट विजय विक्रम सिंह को निशाने पर लिया है।

Bigg Boss 18 Voice Artist Vijay Vikram Singh Gets Death Threat From Rajat Dalal: सलमान खान के धमाकेदार और विवादित शो "बिग बॉस 18' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। 'बिग बॉस 18' के फिनाले में करण वीर मेहरा ने जीत दर्ज की। वहीं विवियन डीसेना, रजत दलाल, अविनाश मिश्रा, ईशा सिंह और चुम दरांग को हार का मुंह देखना पड़ा। रजत दलाल टॉप 3 में आकर एविक्ट हो गए थे, जिसे लेकर उनके फैंस ने खूब नाराजगी जाहिर की। रजत के फैंस का मानना है कि जब वह हर बार वोटिंग ट्रेंड में आगे चल रहे थे तो टॉप 3 से कैसे एविक्ट हुए। इन सबसे इतर रजत दलाल के फैंस पर करण वीर मेहरा के सेलिब्रिटी सपोर्टर्स को धमकी देने का आरोप लगा है। वहीं अब 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) के वॉयस आर्टिस्ट विजय विक्रम सिंह (Vijay Vikram Singh) भी रजत दलाल (Rajat Dalal) के फैंस के निशाने पर आ गए हैं।

'बिग बॉस 18' फेम रजत दलाल के फैंस ने दी विज्य विक्रम सिंह को धमकी

End of Feed