टीवी मसाला

Kaise Mujhe Tum Mil Gaye में नए किरदार के साथ वापसी करेंगे अर्जित तनेजा, विलेन बन ये हसीना भी रखेगी कदम

Arjit Taneja Ready To Enter With New Character In Kaise Mujhe Tum Mil Gaye: टीवी की दुनिया के चर्चित शो 'कैसे मुझे तुम मिल गए' से बीते दिन अर्जित तनेजा का पत्ता कटने की खबर आई थी। लेकिन अब बताया जा रहा है कि अर्जित तनेजा नए किरदार के साथ शो में वापसी करेंगे।

Image

'कैसे मुझे तुम मिल गए' में नए किरदार के साथ वापसी करेंगे अर्जित तनेजा

Arjit Taneja Ready To Enter With New Character In Kaise Mujhe Tum Mil Gaye: टीवी की दुनिया के चर्चित शो 'कैसे मुझे तुम मिल गए' ने छोटे पर्दे पर तूफान मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। इस शो में सृति झा और अर्जित तनेजा की जोड़ी बेहद कमाल की लगी। दोनों की केमिस्ट्री भी तारीफ के लायक है। लेकिन बीते दिन अर्जित तनेजा (Arjit Taneja) ने ट्वीट किया कि वह 'विराट सिंह आहूजा' के तौर पर 'कैसे मुझे तुम मिल गए' (Kaise Mujhe Tum Mil Gaye) से इस्तीफा दे रहे हैं। इस बात को लेकर लोगों ने अटकलें लगानी शुरू कर दीं कि वह शो को बाय-बाय कह रहे हैं। लेकिन अब अर्जित तनेजा ने मामले का पूरा सच बताया है। अर्जित तनेजा का कहना है कि वह नए किरदार के साथ 'कैसे मुझे तुम मिल गए' में वापसी करेंगे।

अर्जित तनेजा (Arjit Taneja) ने 'कैसे मुझे तुम मिल गए' (Kaise Mujhe Tum Mil Gaye) को लेकर ई-टाइम्स को इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने कहा, "करेंट स्टोरीलाइन में विराट खाई से गिर गया है, जिसके बात तीन साल का लीप आया। इसके बाद मुझे नए किरदार के साथ पेश किया जाएगा, जो कि रणवीर अरोड़ा होने वाला है और ये विराट से पूरी तरह अलग है। लेकिन वो विराट से और आहूजा परिवार से खुद को कैसे जोड़ेगा, ये देखने लायक होगा। तो हां ये वक्त है विराट को बाय कहने का। ये शो मेरे दिल के बहुत करीब है और मैं इसे कभी नहीं छोड़ने वाला। मेरी पोस्ट का मतलब केवल इतना था कि मैं विराट सिंह आहूजा के तौर पर इस्तीफा दे रहा हूं, शो को नहीं छोड़ रहा। अभी पिक्चर बाकी है और मैं उम्मीद करता हूं कि ये सफर हम आगे भी जारी रखेंगे।"

नेगेटिव रोल के लिए इस एक्ट्रेस को मिला न्योता

'कैसे मुझे तुम मिल गए' (Kaise Mujhe Tum Mil Gaye) में नेगेटिव रोल के लिए पूजा बनर्जी को अप्रोच किया गया है। वह शो में नकारात्मक किरदार अदा कर सकती हैं। हालांकि मामले को लेकर अभी तक उनकी ओर से कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article