टीवी मसाला

Bigg Boss 18: फैंस को लताड़ने के लिए आशिता धवन पर भड़के रजत दलाल, चेतावनी देते हुए बोले- आपको दिक्कत हो सकती है

Bigg Boss 18 Rajat Dalal Warning To Ashita Dhawan Through Video: टीवी के चर्चित शो 'बिग बॉस 18' से सुर्खियां बटोरने वाले रजत दलाल एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। रजत दलाल ने हाल ही में वीडियो शेयर कर आशिता धवन को चेतावनी दी है और कहा है कि आपको दिक्कत हो सकती है।

Image

रजत दलाल ने आशिता धवन को दी चेतावनी

Bigg Boss 18 Rajat Dalal Warning To Ashita Dhawan Through Video: टीवी के चर्चित शो 'बिग बॉस 18' ने एंटरटेनमेंट की दुनिया में खूब कोहराम मचाया था। 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में करण वीर मेहरा ने ट्रॉफी जीती, लेकिन उनके अलावा रजत दलाल और विवियन डीसेना भी चर्चा में बने हुए हैं। लोगों का मानना है कि रजत दलाल विजेता बनने के लायक थे, क्योंकि वोटिंग ट्रेंड में वह सबसे आगे चल रहे थे। इन सबसे इतर रजत दलाल के फैंस पर दूसरों को परेशान करने और अपशब्द कहने का आरोप भी लगा है। रजत दलाल (Rajat Dalal) के फैंस को खुद टीवी की मशहूर एक्ट्रेस आशिता धवन ने भी इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर लताड़ लगाई थी। लेकिन अब रजत दलाल अपने फैंस के सपोर्ट में उतरे हैं। उन्होंने वीडियो शेयर कर आशिता धवन को चेतावनी तक दी है।

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) फेम रजत दलाल (Rajat Dalal) ने इंस्टाग्राम एकाउंट पर वीडियो शेयर किया, जिसमें वह कहते दिखाई दिये, "तो कैसे हैं सारे भाई? सारे भाईयों को मेरी राम राम। यार वो पहले चीज होती थी ना कि रजत को उंगली कर दो, रजत मारपीट कर देता है। तो भाई वो चीज अब हम छोड़ चुके हैं। बेहतरी इस चीज पर रहेगी कि आप अपने परिवार पर ध्यान दो। मेरे समीकरणों की छोड़ दो। वो आपको अभी भफी दिख रहा होगा और समय के साथ भी दिख जाएगा कि वो कैसे हैं। कुछ भी बोलना है मुझे बोलो, जो मेरे पीछे नाम है ना 'दलाल' उसको मत शामिल करो। दलास शब्द मेरे भाई बहुत बड़ी चीज है। आप शहरी पपलू टपलू हो, आपको नहीं पता हिसाब-किताब क्या होते हैं तो इन सब चीजों में मत पड़ो।"

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) फेम रजत दलाल (Rajat Dalal) यहीं पर नहीं रुके। उन्होंने आशिता धवन को चेतावनी देते हुए आगे कहा, "मस्त रहो ना जिंदगी बहुत बड़ी है। इधर का कोई बुरा मान गया तो आपको बड़ी दिक्कत हो सकती है। ख्याल रखो अपना।" बता दें कि आशिता धवन ने रजत दलाल के फैंस पर नाराजगी जाहिर करते हुए बताया था कि उन्होंने एक्ट्रेस को जान से मारने की धमकी तक दी है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article