टीवी मसाला

'तुम फैंस नहीं गुंडे हो...'- BB 18 फेम रजत दलाल के फैंस पर भड़की ये TV हसीना, करण वीर मेहरा ने भी दिया साथ

Bigg Boss 18 Rajat Dalal Fans Slammed By Ashita Dhawan: टीवी के चर्चित शो 'बिग बॉस 18' में ट्रॉफी भले ही करण वीर मेहरा के हाथ लग चुकी है। लेकिन करण वीर मेहरा को सपोर्ट करने वालों को लगातार धमकियां और गाली-गलोज का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में टीवी एक्ट्रेस आशिता धवन ने रजत दलाल के फैंस को फटकार लगाई है।

Image

आशिता धवन ने रजत दलाल के फैंस को लगाई फटकार, करण वीर ने भी दिया साथ

Bigg Boss 18 Rajat Dalal Fans Slammed By Ashita Dhawan: टीवी के चर्चित शो 'बिग बॉस 18' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ था। 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) के फिनाले में करण वीर मेहरा ने जीत दर्ज की और रजत दलाल, विवियन डीसेना, अविनाश मिश्रा, ईशा सिंह और चुम दरांग जैसे सितारों को मात दी। लेकिन करण वीर मेहरा को लगातार 'अनडिजर्विंग' का टैग दिया जा रहा है। खासकर रजत दलाल के फैंस का मानना है कि वोटिंग ट्रेंड में वह सबसे आगे चल रहे थे, लेकिन चैनल ने जानबूझकर करण वीर मेहरा को ट्रॉफी दी है। यहां तक कि उन सितारों को भी खूब ट्रोल किया जा रहा है, जिन्होंने करण वीर मेहरा को सपोर्ट किया है। ऐसे में अब टीवी की मशहूर एक्ट्रेस आशिता धवन (Ashita Dhawan) ने पोस्ट शेयर कर रजत दलाल (Rajat Dalal) के फैंस को फटकार लगाई है।

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) एक्ट्रेस आशिता धवन (Ashita Dhawan) ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर रजत दलाल (Rajat Dalal) के फैंस पर तंज कसा है। आशिता धवन ने स्टोरी में लिखा, "सभी ट्रोलर्स, नफरतखोर और शरीर का मजाक बनाने वाले लोग, टपरी पर बैठे हुए छपड़ी, आधारहीन और फेसलेस दलाल झुंड, जो खुद को आर्मी कहते हैं। तुमने इंसानियत की हर हदें पार कर दी हैं और मुझे नीचा दिखाने की कोशिश की। तुमने मेरी पुरानी पोस्ट पर जाने के लिए वक्त लिया और मेरे कमेंट सेक्शन को नफरत, गाली, श्राप और बुरी चीजों से भर दिया है। मैं वाक स्वतंत्रता के गलत इस्तेमाल को देखकर हैरान हूं और विश्वास नहीं कर पा रही। ये ऊपर वाले की ओर से तुम लोगों के मुंह पर तमाचा है। जिनके पीछे तुम जैसे लोग हैं, उनका जिंदगी में कुछ अच्छा नहीं हो सकता है। तुम फैंस नहीं गुंडे हो। खरीदे हुए पालतू हो, जिनकी कोई सोशल स्टैंडिंग नहीं है। बस दूसरों को नीचा दिखाकर अपने बंदे को ऊंचा उठाना आता है तुमसो।

आशिता धवन ने रजत दलाल के फैंस को लगाई फटकार

आशिता धवन ने रजत दलाल के फैंस को लगाई फटकार

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) फेम रजत दलाल (Rajat Dalal) के फैंस पर भड़कीं आशिता धवन (Ashita Dhawan) यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने अपनी पोस्ट में करण वीर मेहरा की जीत का भी जिक्र किया और लिखा, "तुम सारे समीकरण करते रह गए, बाकी सभी करण करते रह गए। तो रजत दलाल के सारे दलाल निकालते रह गए तुम बाल की खाल, लगता है कम पड़ गया तुम्हारा माल। फंस गए तुम लोग अपने ही जाल। ट्रॉफी तो उड़ा ले गया जनता का लाल। समीकरण हो गया फेल, करण वीर मेहरा खेल गया खेल।" आशिता धवन की इंस्टाग्राम पोस्ट को करण वीर मेहरा ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर री-पोस्ट किया है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article